विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saina Nehwal: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल प्रयागराज में, पति संग किया मंदिर में पूजन

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 01:10 PM (IST)

Saina Nehwal अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति व परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ प्रयागराज पहुंचीं। उनके आने ...और पढ़ें

अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति के साथ मंदिर में पूजन किया।
अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति के साथ मंदिर में पूजन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का प्रयागराज आगमन हुआ। वह अपने पति व परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ यहां आई हैं। शनिवार की रात प्रयागराज में उन्‍होंने विश्राम किया। सावन के पहले दिन रविवार को उन्‍होंने फाफामऊ स्थित शक्ति माता बंगलामुखी मंदिर में पति के साथ पूजन-अर्चन किया। पूजन आचार्य विनोद ओझा के आचार्यत्व में संपन्‍न हुआ। आज दोपहर बाद सायना नेहवाल परिवार संग प्रयागराज से रवाना होंगी।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया गंगा पूजन

गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गंगा पूजन किया। वह घंटे भर तक संगम तट पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सामान्य यात्रियों की तरह नौका विहार किया। उन्होंने वहां पर वीआइपी बोट भी नहीं ली और क्षेत्रीय खिलाडिय़ों को भी अपने आने की जानकारी नहीं दी। गंगा पूजन के अलावा उन्होंने अक्षयवट और मनकामेश्वर मंदिर का भी दर्शन और पूजन किया।

प्रशासन व खिलाडि़यों को साइना के आने की जानकारी नहीं थी

शनिवार साइना नेहवाल अपने परिवार के साथ संगम तट पर पहुंचीं। उन्होंने यहां आने की जानकारी प्रशासन या प्रयागराज के खिलाडिय़ों को नहीं दी थी। घाट पर जल पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की वीआइपी बोट थी। हालांकि उन्होंने सामान्य बोट किराए पर लिया और नौका विहार किया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने संगम पर गंगा पूजन किया।

मनकामेश्‍वर मंदिर व अक्षयवट का किया दर्शन

नाविक संघ के महामंत्री मगन निषाद ने बताया कि गंगा पूजन करने के बाद उन्होंने अक्षय वट का दर्शन किया। उनके आगमन की जानकारी बहुत कम लोगों को ही हुई। अक्षय वट का दर्शन करने के बाद वह मनकामेश्वर मंदिर में भी दर्शन और पूजन के लिए गई थीं। रविवार को फाफामऊ में पूजन उन्‍होंने किया। बताते हैं कि आज दोपहर में संभवत: साइना नेहवाल दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेंगी।