Move to Jagran APP

Mohan Bhagwat: प्रयागराज पहुंचे RSS प्रमुख भागवत, शंकराचार्य आश्रम में आराधना महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मोहन भागवत सुबह प्रयागराज जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से आए। यहां से RSS के कार्यालय आनंदा आश्रम सिविल लाइंस गए। संघ प्रमुख दोपहर में शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में जोतिष्पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के 150वें जन्मोत्सव पर आयोजित 10 दिवसीय आराधना महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Ankur TripathiPublished: Tue, 29 Nov 2022 08:08 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 08:08 AM (IST)
Mohan Bhagwat: प्रयागराज पहुंचे RSS प्रमुख भागवत, शंकराचार्य आश्रम में आराधना महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
RSS के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) मंगलवार सुबह संगम नगरी पहुंच गए।

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) मंगलवार को संगम नगरी पहुंच गए। वह सुबह प्रयागराज जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से आए। यहां से आरएसएस (RSS) के कार्यालय आनंदा आश्रम सिविल लाइंस गए। संघ प्रमुख दोपहर में शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में जोतिष्पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के 150वें जन्मोत्सव पर आयोजित 10 दिवसीय आराधना महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

loksabha election banner

38 दिन बाद प्रयागराज में दोबारा पधारे भागवत

यह महोत्सव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आयोजित कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख 38 दिनों बाद पुन: प्रयागराज आए हैं। इसके पहले वह 12 अक्टूबर को आए थे। तब वह गौहनिया में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे। यह उनका अब तक का सबसे लंबा प्रवास था। वह 10 दिन यहां ठहरे थे। संघ प्रमुख बुधवार की सुबह यहां से वापस रवाना हो जायेंगे।

डीएम समेत आला पुलिस अधिकारी डटे थे स्टेशन पर

मोहन भागवत के आगमन पर स्वागत के लिए डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी ट्रेन आने से काफी पहले जंक्शन स्टेशन पर पहुंच गए थे। हर तरफ पुलिस बल का पहरा था। भागवत के स्वागत के लिए आरएसएस और भाजपा के भी कई पदाधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.