Move to Jagran APP

अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रयागराज के रोहित व इरफान ने जीता कांस्य

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की 17 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया है प्रतियोगिता के अंतिम दिन विश्वविद्यालय के खाते में दो मेडल आए। इसमें पहला मेडल 21 किलोमीटर दौड़ हाफ मैराथन में रोहित यादव वह 800 मीटर दौड़ में इरफान ने जीता।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 04:20 PM (IST)
अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रयागराज के रोहित व इरफान ने जीता कांस्य
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेकर प्रयागराज पहुंचे खिलाडि़यों का स्‍वागत हुआ।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रयागराज के दो खिलाडि़यों ने कमाल कर दिया है। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए हाफ मैराथन में रोहित यादव ने तृतीय स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में इरफान ने भी तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों की जीत की सूचना विश्वविद्यालय पहुंचने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुशी व्यक्त की।

loksabha election banner

17 सदस्य टीम ने लिया है हिस्सा

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की 17 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया है प्रतियोगिता के अंतिम दिन विश्वविद्यालय के खाते में दो मेडल आए। इसमें पहला मेडल 21 किलोमीटर दौड़ हाफ मैराथन में रोहित यादव वह 800 मीटर दौड़ में इरफान ने जीता।

कर्नाटक में प्रतियोगिता का आयोजन

81वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 7 जनवरी के बीच स्वराज मैदान मूडबिडरी मंगलूर, कर्नाटक में हो रहा है। इस चैंपियनशिप में देश के 260 विश्वविद्यालयों के लगभग 3500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति ने दी शुभकामना

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलाधिपति जेएन मिश्र ने विश्वविद्यालय के दो खिलाड़ियों रोहित व इरफान के पदक जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। छात्रों की मेहनत रंग लाई और पदक के साथ वापस आएंगे।

एथलेटिक्‍स टीम ने दो पदक प्राप्‍त किया तो खुशी की लहर

एथलेटिक्स टीम के खिलाडि़यों द्वारा दो पदक जीतने पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रति कुलपति डा. एससी तिवारी व शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जितने भी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया वह सराहनीय है। उन्‍होंने शानदार प्रदर्शन किया, भले ही सभी ने पदक ना जीता हो लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित व इरफान ने कांस्य पदक जीतकर हम सब का सम्मान बढ़ाया है। अब जब दोबारा प्रतियोगिता हो तो खिलाड़ी और मेहनत व जमकर अभ्यास के बाद ही इसमें हिस्सा लें। वे अपनी कमियों पर काम करें, जिससे वह भी मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।

एनजीबीयू एथलेटिक्‍स टीम के कोच ने यह कहा

एनजीबीयू एथलेटिक्स टीम के कोच अजय कुमार सरोज नेे विश्वविद्यालय की टीम द्वारा दो कांस्य पदक जीतने पर कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। पदक कम आए हैं लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है। जो कमियां इस बार देखी है, उन पर कड़ी मेहनत के साथ काम किया जाएगा ताकि अगली प्रतियोगिता में पदक की संख्या बढ़ाई जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.