Retired Employees Welfare Committee: प्रयागराज में पेंशनरों ने समस्याओं के निस्तारण को किया मंथन
Retired Employees Welfare Committee भूतपूर्व मुख्य लेखा परीक्षक रामचंदर यादव ने कहा कि हर माह पेंशनरों की फाइल बिना सुविधा शुल्क दिए आगे नहीं बढाई जाती है। कई बार इस समस्या के समाधान कराने के लिए मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भी दिया गया। फिर भी समाधान नहीं हुआ।
प्रयागराज, जेएनएन। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति पेंशनरों के हित के लिए संकल्पित है। समिति की ओर से प्रयागराज नगर निगम परिसर में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों की लंबित शिकायतों के साथ ही भुगतान संबंधी चर्चा की गई। मौजूद लोगों ने एक स्वर में एकजुटता दिखाई।
अध्यक्षता कर रहे भूतपूर्व मुख्य लेखा परीक्षक रामचंदर यादव ने कहा कि हर माह पेंशनरों की फाइल बिना सुविधा शुल्क दिए आगे नहीं बढाई जाती है। कई बार इस समस्या के समाधान कराने के लिए मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भी दिया गया। फिर भी समाधान नहीं किया जा सका। समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कनौजिया ने संगठन के चुनाव के लिए प्रस्ताव रखा। समिति के पुनर्गठन को लेकर सभी ने सहमति जताई। अब 30 जनवरी को समिति का पुनर्गठन होगा। इस मौके पर गोविंद दास, वेद प्रकाश पांडेय, राम मनोहर, कुंजन लाल, राम प्रसाद, हरिशचंद्र लेखराज, मदन मोहन त्रिपाठी, जगेंद्र, रामानंद यादव, वहीदउद्दीन आदि उपस्थित थे।
अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति ने किया नमन
अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की ओर से सिविल लाइंस स्थित लोको कॉलोनी में नेताजी सुभाषचंद्र की जन्मतिथि समारोह मनाया गया। नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि श्यामसुंदर सिंह पटेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्षता एके सिंह व संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एके भारद्वाज, एके सिंह, आरके त्रिपाठी, सरजीत सिंह, रमेश कुमार, एसएम यादव, लियाकत आदि उपस्थित थे। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से नगर निगम में सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि मनाई गई। सदन गोपाल मिश्र ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।