यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raza Murad ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा- प्रदेश में फिल्मकारों को सुरक्षा व सुविधा दे रही प्रदेश सरकार
Raza Murad प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेहतर काम किया जिस कारण जनता ने उन्हें दोबारा चुना है। पहले ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण संवाददाता: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेहतर काम किया, जिस कारण जनता ने उन्हें दोबारा चुना है। पहले अभिनेता यहां आने से कतराते थे। उनको सुरक्षा व सुविधाएं नहीं मिलती थीं। शूटिंग में तोड़फोड़ हो जाती थी, अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में फिल्मों के निर्माण के लिए सरकार अच्छा माहौल दे रही है। यह कहना है अभिनेता रजा मुराद का।
शुक्रवार शाम रीवां जाते समय कुछ देर के लिए सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहा पर रुके रजा मुराद ने पत्रकारों से बातचीत में नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार सब्सिडी के साथ ही फिल्मकारों को सुरक्षा व सुविधाएं भी दे रही है। अब यहां पर भी प्रोड्यूसर फिल्म बनाने के लिए आ रहे हैं।
प्रयागराज पवित्र व पावन स्थल है
प्रयागराज का जिक्र करते हुए बोले यह पवित्र व पावन स्थल है। इसके पहले जब आए थे तो एक थ्रियेटर में फिल्म भी देखी थी। उस समय और आज के समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रामपुर जनपद के रहने वाले रजा मुराद ने पूर्व मंत्री आजम खां को लेकर कहा है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। आजम खां को भी न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए। कहा कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था बहुत मजबूत है।
किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं
श्रीरामचरितमानस को लेकर उठे विवाद पर रजा मुराद ने कहा है कि हमारे देश के संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए। किसी भी धर्म के धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवाद खड़ा करना कतई उचित नहीं है।
