Move to Jagran APP

CoronaVirus : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी मदद में लोगों की मदद में आगे आया Prayagraj News

अब तक 170 बस्तियों में भोजन पहुंचाने का काम शुरू हुआ है। संघ प्रयाग महानगर को 29 नगरों में विभाजित कर राहत सामग्री वितरित कर रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:55 PM (IST)
CoronaVirus : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी मदद में लोगों की मदद में आगे आया Prayagraj News
CoronaVirus : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी मदद में लोगों की मदद में आगे आया Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना संकट से लड़ रहे लोगों की सेवा के लिए  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी आगे आ गया है। संघ की ओर से मलिन बस्तियों की जिम्मेदारी ली गई है। संघ ने प्रयाग महानगर को 19 नगरों में बांटकर वहां प्रभारियों को तैनात किया है। साथ ही 670 स्वयं सेवकों को राशन वितरण के लिए लगाया है।

loksabha election banner

संघ महानगर को 29 नगरों में विभाजित कर बांट रहा सामग्री

संघ ने शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र की उन बस्तियों में भोजन सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है, जहां बेहद गरीब लोग रहते हैैं। शहर की तीन दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों में संघ के स्वयं सेवक राशन सामग्री पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 170 बस्तियों में भोजन पहुंचाने का काम शुरू हुआ है। संघ प्रयाग महानगर को 29 नगरों में विभाजित कर राहत सामग्री वितरित कर रहा है। इन नगरों में प्रभारी और सह प्रभारियों की तैनाती की गई है। संघ ने इन बस्तियों में आपदा प्रबंधन टोली बनाया है। शहर भर में 322 सहायता केंद्र खोले गए हैैं। इसके माध्यम से अब तक 11 हजार परिवारों को खाद्यान्न सामग्री पहुंचा कर सहायता प्रदान की गई है। इसमें संघ के 670 स्वयं सेवक लगाए गए हैैं।

संघ प्रत्‍येक परिवार को दे रहा है 20 किलो का पैकेट

पैकेट में भोजन पैकेट, चाय, जलपान राशन का पैकेट (आटा, चावल, दाल, गुड़, मसाला, नमक, माचिस, तेल) रखा गया है। संघ की ओर से 20 किलो का पैकेट प्रत्येक परिवार को दिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस, स्वच्छता प्रहरियों व चिकित्सा स्टॉफ को मास्क व सैनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि विभाग प्रचारक कृष्णचंद के मार्गदर्शन में वीरकृष्ण, अजय, मनोज, सेवा भारती के सुजीत सिंह, सत्येंद्र, कुलदीप एवं नगर कार्यवाह दिनेश, वेद, विंध्याचल, श्रवण, रामप्रकाश, मनोज, भूपेंद्र, सौरभ, आशीष, अनिल, बीएन पाठक, रविंद्र, मनोज गौतम, वीरेंद्र, मनीष आदि इस काम में जुटे हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.