एनसीआरएमयू में मुख्यालय शाखा मंत्री बने राजू प्रसाद
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की इलाहाबाद मुख्यालय शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव में राजू द्रसाद मंत्री बनाए गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:41 PM (IST)
जासं, प्रयागराज : नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की इलाहाबाद मुख्यालय शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजू प्रसाद को शाखामंत्री, आतिफ मोईन को शाखा अध्यक्ष, फाल सिंह चाहर को कार्यकारी अध्यक्ष, रंजीत सोनकर, राजीव यादव, धीरेंद्र को शाखा उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार संयुक्त शाखामंत्री, मुकेश कुमार, तीरथ लाल, मनोज गिरी सहायक शाखामंत्री और अशोक राय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महामंत्री आरडी यादव ने बधाई दी। इस मौके पर डीएस यादव, मुहिब उल्ला, राम सिंह, अक्षयबर मिश्रा, एसके सिंह, रमेश यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें