Move to Jagran APP

दीपावली और छठ पर्व पर आनंद विहार, मुंबई और भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन Prayagraj News

दीपावली और छठ पर्व पर अपने घर पहुंचने में यात्रियों को दिक्‍कत न हो इसके लिए रेलवे ने तैयारी की है। आनंद विहार मुंबई और भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:21 PM (IST)
दीपावली और छठ पर्व पर आनंद विहार, मुंबई और भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन Prayagraj News
दीपावली और छठ पर्व पर आनंद विहार, मुंबई और भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली का पर्व निकट है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़भाड़ बढ़ती जा रही है। दीपावली और छठ पर लोगों को ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। इसलिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करता जा रहा है। अब रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनस, मुंबई और भुवनेश्वर के लिए और स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। स्पेशल ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद छिवकी स्टेशन से होकर गंतव्य की ओर जाएगी।

loksabha election banner

भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 82419-20 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस भुवनेश्वर से प्रत्येक रविवार को 27 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन भुवनेश्वर से रात में 11.55 बजे चलेगी। अगले दिन शाम को 7.25 बजे इलाहाबाद जंक्शन और दूसरे दिन सुबह सात बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंच जाएगी। इसी प्रकार आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। गाड़ी आनंद विहार से दोपहर में 12.55 बजे चलेगी। रात में 10.15 बजे इलाहबाद जंक्शन और दूसरे दिन शाम को 5.45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विशेष गाड़ी

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04090-89 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विशेष गाड़ी आनंद विहार से 25, 28 अक्टूबर और एक नवंबर को दोपहर में 12.45 बजे चलेगी। इलाहाबाद जंक्शन पर रात में 9.50 बजे और भागलपुर में अगले दिन सुबह 10.10 बजे पहुंच जाएगी। भागलपुर से स्पेशल गाड़ी 26, 29 अक्टूबर और दो नवंबर को चलेगी। ट्रेन भागलपुर से सुबह 11.30 बजे छूटेगी। रात में 11.53 बजे इलाहाबाद और अगले दिन दोपहर में 1.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंच जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 82119-20 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस लोकमान्य से 19 नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 4.43 बजे इलाहाबाद छिवकी और 9.50 बजे मऊ स्टेशन पर पहुंच जाएगी। मऊ से स्पेशल गाड़ी 20 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम को 7.25 बजे चलेगी। इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर आधी रात में 2.05 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचने का समय है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.