'सतर्क भारत, समृद्ध भारत' पर रेलवे अफसरों ने की चर्चा Prayagraj News
एनसीआर के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने झांसी के मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर अपर मंडल रेल प्रबंधक मुख्य कारखाना प्रबंधक झांसी मुख्य कारखाना प्रबंधक सीएमएलआर एवं मंडल और वर्कशाप के अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।
प्रयागराज,जेएनएन। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई। इस दौरान 'सतर्क भारत, समृद्ध भारतÓ विषय पर चर्चा की गई। इसके अलावा रेलकर्मियाें को नियमों समेत विभिन्न सर्कुलरों के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही इस सप्ताह सतर्कता विषय पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता से रेलकर्मियाें को जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।
एनसीआर के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा ने झांसी के मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य कारखाना प्रबंधक, झांसी, मुख्य कारखाना प्रबंधक, सीएमएलआर एवं मंडल और वर्कशाप के अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें 'सतर्क भारत, समृद्ध भारतÓ विषय पर चर्चा की गई। इसके अलावा अधिकारियों से सतर्कता जागरूकता के विषय पर भी मंथन किया गया। इसी क्रम मेंं अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भरपूर सहभागिता की गई।
इस अवसर पर सतर्कता अधिकारियों द्वारा कुछ सतर्कता केस अध्ययन भी प्रस्तुत किए गए। साथ में रेलकर्मियाें को नियमों व विभिन्न सर्कुलरों के विषय में भी जागरूक किया गया। इस सप्ताह के दौरान सतर्कता विषय पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से रेलकर्मियाें व रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा विशेष पत्रिका का प्रकाशन, विभिन्न स्कूल-कालेज में व्याख्यान, पैनल चर्चा की गई।