राहुल की संदेश यात्रा किसानों और ग्रामीणों के हित में : अनुग्रह
किसानों और ग्रामीणों के हित में राहुल की संदेश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को रवाना करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कही।
प्रयागराज : कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने राहुल की संदेश यात्रा को किसानों और ग्रामीणों के हित में बताया। उन्होंने इस संदेश यात्रा को अपराह्न जिला कलेक्ट्रेट से प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद किसानों और ग्रामीणों को राहुल गांधी के विचारों व विकास के प्रति उनकी सोच से रूबरू कराना है। इसके अलावा समाज में अमन-चैन, सद्भाव और भाईचारा मजबूत करना भी यात्रा का उद्देश्य है। इस अवसर पर संयोजक बाबुल सिंह, किशोर वाष्र्णेय, सुभाष पांडेय, फुजैल हाशमी, निखिल श्रीवास्तव, परवेज सिद्दीकी, अभिन्न वाष्र्णेय, मुकुल दीक्षित, चंद्रशेखर अधिकारी, पंकज शुक्ला, अनुभव सिंह, लवकुश पटेल, अंकित सिंह व गौतम यादव आदि ने भी संबोधित किया।
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
बुलंदशहर में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और एक अन्य युवक सुमित की गोली मारकर हत्या किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार लगाई। चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे इंस्पेक्टर सुबोध सिंह व सुमित को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंभ के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नफीस अनवर, हसीब अहमद, जावेद उर्फी, तस्लीम आरिफ, तालिब अहमद, मो. हसीन, शाहिद अली, करीम उल्ला, मो. सैफ, रीता देवी आदि थे।