Move to Jagran APP

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा 90 वोटों से आगे

शुक्रवार को लाइब्रेरी हाल में अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के मतपत्रों की गिनती हुई। वहीं पं. कंदर्प नारायण मिश्र कमेटी हाल में संयुक्त सचिव प्रशासन (एडमिन) तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय (लाइब्रेरी) पद के मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM (IST)
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा 90 वोटों से आगे
मतगणना के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के 12-12 सौ वोटों गिनती की गई।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो चुकी है। मतगणना के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के 12-12 सौ वोटों गिनती की गई। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र, महासचिव पद पर सत्यधीर जादौन आगे चल रहे हैं, जबकि संयुक्त सचिवों के पद की आठ सौ मतों की गिनती की गई।

loksabha election banner

एक दिसंबर को हुआ मतदान, तीन को गिनती शुरू

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। समस्त पदों पर 199 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 9659 मतदाताओं में से 7549 वकीलों ने वोट डाला है। शुक्रवार को लाइब्रेरी हाल में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के मतपत्रों की गिनती हुई। वहीं, पं. कंदर्प नारायण मिश्र कमेटी हाल में संयुक्त सचिव प्रशासन (एडमिन) तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय (लाइब्रेरी) पद के मतपत्रों की गिनती की जा रही है। मतगणना एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह, सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह और अनिल तिवारी की देखरेख में चल रही है।

टाप थ्री प्रत्याशियों को मिले वोट

अध्यक्ष पद : वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को 494, अशोक कुमार सिंह को 404, आइके चतुर्वेदी को 159 मत मिले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद : मनोज कुमार मिश्र को 321, अमित कुमार को 314, राजेश्वर सिंह को 245 मत मिले हैं।महासचिव पद : एसडी सिंह जादौन को 311, विक्रांत पांडेय को 269 व अखिलेश शर्मा को 213 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद : संजय सोमवंशी को 106, सर्वेश दुबे को 95 और सुमित कुमार श्रीवास्तव को 87 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद : यादवेश यादव को 122, अजय सिंह को 105 व अभिजीत कुमार पांडेय को 99 वोट प्राप्त हुआ है।

डा. राजेंद्र के चित्र पर माल्यार्पण

प्रयागराज : अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्यों ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद खुदीराम बोस की जन्मतिथि मनाई गई। इसके बाद हाई कोर्ट बार चुनाव की मतगणना शुरू हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.