Move to Jagran APP

UP Chunav 2022 की तैयारी, प्रयागराज में सदस्यता अभियान में जोर लगा रहे कैबिनेट मंत्री नंदी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने प्रयागराज के शहर दक्षिणी में अपने विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग बूथों पर जन संपर्क किया। सदस्यता अभियान में भी गर्मजोशी से हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 10:11 AM (IST)
UP Chunav 2022 की तैयारी, प्रयागराज में सदस्यता अभियान में जोर लगा रहे कैबिनेट मंत्री नंदी
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग बूथों पर जन संपर्क किया

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने प्रयागराज के शहर दक्षिणी में अपने विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग बूथों पर जन संपर्क किया। सदस्यता अभियान में भी गर्मजोशी से हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। 7505403403 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। भाजपा सब से बड़ा दल होने के साथ ही सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। यह सिर्फ नारा नही है। यह पार्टी का उद्देश्य है। मंत्री नंदी ने बूथ संख्या 201  शहराराबाग और बूथ संख्या 37 मुट्ठीगंज में आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होकर लोगों से कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। 130 करोड़ लोगों के सुख दुख के साथी के रूप में प्रधानमंत्री एक बार फिर देश को विश्वगुरु बनाने में लगे हुए हैं।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं के घर भी गए

मंत्री नंदी दरियाबाद, गऊघाट, शहराराबाग, मुट्ठीगंज इलाके में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर भी गए। लोगों की समस्याएं सुनी। उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी सुख दुख में वह खड़े रहेंगे। क्षेत्र के लोग कभी भी उनसे मिल सकते हैं। फोन कर सकते हैं। उनसे मिलने के लिए किसी भी तरह का बंधन नहीं है।

कलाकार कुंभ की तैयारी में जुटे भाजपाई

प्रयागराज : भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से 14 नवंबर को सेवा समिति गार्डन रामबाग में कलाकार कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि अभी कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस आयोजन में कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन के आकर्षण लोक कलाकारों का प्रदर्शन, फिल्म कलाकारों का प्रमोशन व अभिनय प्रदर्शन, विभिन्न विषयों पर नाटक का मंचन होगा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा कलाकारों का सम्मान और प्रोत्साहन हमेशा करती रही है। इसी कड़ी में यह आयोजन भी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में 11 बजे मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन से होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.