Prayagraj Weathe: तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा प्रयागराज का पारा, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
Prayagraj Weather News Update मौसम विभाग ने 29 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तापमान भी 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि 30 मई के बाद मौसम विभाग गर्मी बढऩे का संकेत भी दे रहा है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों आंधी, बारिश के बाद तापमान में कमी हुई थी। हालांकि अब फिर प्रयागराज का तापमान बढ़ने लगा है। दोपहर में धूप फिर परेशान करने लगी है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में बारिश भी हो सकती है।
आसमान साफ, सूर्य की तल्ख किरणें परेशान कर रही : पिछले दिनों तेज आंधी के साथ ही आसमान में बादल छा गए थे। फिर हुई बारिश से तीन दिनों तक गर्मी छूमंतर रही। गुरुवार से गर्मी वापस लौटी है। शुक्रवार की सुबह आसमान साफ है और सूर्य की किरणें धीरे-धीरे तल्ख हो रही हैं। हालांकि मौसम विज्ञान ने बारिश की उम्मीद जताई थी पर बादलों का नामोनिशान नहीं रहा। हालांकि तापमान तीन डिग्री बढऩे के बाद भी यह सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग अभी अगले तीनों के भीतर बारिश की संभावना जताते हुए पूर्वानुमान जारी कर चुका है।
प्रयागराज का तापमान : गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। आज भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। कल का न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। यह 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं आज 27 मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
क्या कहता है मौसम विभाग : मौसम विज्ञान विभाग ने 29 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तापमान भी 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि 30 मई के बाद मौसम विभाग गर्मी बढऩे का संकेत भी दे रहा है।