Prayagraj Weather News: आसमान में छाए बादल, शुरू हुई बारिश, अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद
Prayagraj Weather मौसम विज्ञान विभाग ने 23 मई से 27 मई तक आंधी और बारिश की उम्मीद जताई थी। दोपहर में उमस थी तेज थी। अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के लोगों को गर्मी और उमस से सोमवार को राहत मिल ही गई। दोपहर तक साफ आसमान में अचानक बादल छा गए और हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। मौसम के इस परिवर्तन से आम जन ने राहत की सांस ली। प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ में भी मौसम बदल गया है। अगले चार दिनों तक उमस और गर्मी से राहत मिलने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी : प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत आस पास के इलाकों का तापमान पिछले तीन दिनों से बदल गया है। न सूर्य की किरणें तल्ख हैं और न ही भीषण गर्मी परेशान कर रही थी। पिछले दिनों की आंधी के बाद आसमान पर बादल छाए रहे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई थी। इससे मौसम में गर्मी का असर कम हो गया। हालांकि उमस अभी लोगाें को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज से अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। वैसे दोपहर में आसमान पर बादल नहीं थे अपराह्न छा गए। फिर बारिश शुरू हो गई।
भीषण गर्मी से राहत पर उमस : पिछले दिनों की आंधी आने के बाद शनिवार की शाम से मौसम बदल गया था। दो दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है। रविवार की सुबह बादल छाए रहने के कारण तापमात में गिरावट तो आई लेकिन उमस बरकरार रही। रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। आज सोमवार 23 मई की सुबह भी मौसम में गर्मी का असर नहीं रहा। गर्मी से तो राहत है लेकिन उमस अभी 26 मई तक बरकरार रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसान 27 मई से नजर आ रहे हैं। बारिश होने पर तापमान और कम होगा।
आज का तापमान : रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान में 27 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। आज सोमवार को भी अधिकतम तापमान कल जितना ही रहने की उम्मीद है। आज का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीन दिनों में अधिकतम तापमान ने छह डिग्री की गिरावट आयी है।
बारिश की संभावना : मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 23 मई से 27 मई तक आंधी और बारिश की उम्मीद जताई है। यानी आज से लेकर 27 मई तक बारिश राहत बनकर बरस सकती है। आर्द्रता भी 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आसमान में सुबह हल्के बादल नजर आ रहे थे।