Move to Jagran APP

Prayagraj Weather News: आज छाए हैं बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान

Prayagraj Weather Update मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 तक प्रयागराज जिले में बारिश होने की संभावना है। हालांकि बादल 29 तक छाए रहने की उम्‍मीद जताई गई है। प्रतापगढ़ जनपद में भी आज बारिश की संभावना है। कल की तेज बारिश के बाद आज मौसम सुहावना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:25 AM (IST)
Prayagraj Weather News: आज छाए हैं बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान
Prayagraj Weather प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिलों में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज व आसपास के क्षेत्रों में कल शुक्रवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आज भी सुबह से घने बादल आसमान में छाए हैं। आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। इससे पता चलेगा कि कब तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

loksabha election banner

आंधी-बारिश से मौसम सुहावना : वापस लौटते मानसून ने प्रयागराज परिक्षेत्र यानी प्रतापगढ़ और कौशांबी में जबरदस्‍त प्रभाव पड़ा। शुक्रवार की शाम को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। एक घंटे में ही  60 मिमी से ज्यादा वर्षा हो गई। आकाशीय बिजली भी गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई जख्‍मी हो गए। मौसम के इस रूप से मौसम सुहावना हो गया है। आज सुबह से भी आसमान में घने बादल छाए हैं। बारिश की संभावना भी है।

प्रयागराज में आज का तापमान : प्रयागराज में आज शनिवार 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

29 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल : प्रयागराज के मौसम को लेकर आइए जानें मौसम विभाग विभाग क्‍या कहता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि बादल 29 तक छाए रहने की उम्‍मीद जताई गई है।

प्रतापगढ़ में आज बारिश की संभावना : प्रतापगढ़ जनपद में शनिवार को सुबह हल्‍की धूप निकली है। इसके बाद बादल छाएंगे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाएं चल रही हैं वर्षा होने के आसार हैं। आज 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान  25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्‍मीद है।

कौशांबी में आज कैसा रहेगा मौसम : कौशांबी जिले में शनिवार की सुबह धूप है। दोपहर में बादलों के छाए रहने के साथ हवा भी चल सकती है। शाम को मौसम सुहावना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.