विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं प्रयागराज के शोध छात्र रामबाबू तिवारी, जल शक्ति मंत्रालय ने सितंबर माह का चुना है वाटर हीरो

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 06 Nov 2020 09:44 AM (IST)

रामबाबू वर्ष 2011 से तालाब बचाओ अभियान चला रहे हैं। साथ में जल से जन को जोड़ने हेतु जल साक्षरता अभियान के तहत गांव-गांव में सैकड़ों पानी चौपाल पानी पंचायत एवं तीन प्रादेशिक स्तर में जल यात्रा भी निकाल चुके हैं।

गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के शोध छात्र रामबाबू को जल शक्ति मंत्रालय ने सितंबर का वाटर हीरो चुना।
गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के शोध छात्र रामबाबू को जल शक्ति मंत्रालय ने सितंबर का वाटर हीरो चुना।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में झूंसी स्थित गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के शोध छात्र रामबाबू तिवारी को उपलब्धि मिली है। बांदा के अधांव गांव निवासी इस शोध छात्र को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने सितंबर माह का वाटर हीरो चुना है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोगों को जन से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के कार्य करने को प्रेरित करने के लिए यह खिताब उन्हें दिया गया है।

वर्ष 2011 से तालाब बचाओ अभियान चला रहे हैं रामबाबू

रामबाबू वर्ष 2011 से तालाब बचाओ अभियान चला रहे हैं। साथ में जल से जन को जोड़ने हेतु जल साक्षरता अभियान के तहत गांव-गांव में सैकड़ों पानी चौपाल, पानी पंचायत एवं तीन प्रादेशिक स्तर में जल यात्रा भी निकाल चुके हैं। वर्तमान में यमुनापार केे शंकरगढ़ के सोनबरसा गांव को मंगल ग्राम की परिकल्पना के तहत विकास हेतु काम कर रहे हैं। अपने गांव में तालाबों का पुनरुद्धार, खेत में मेड, मेड में पेड़, हैंड पंप के पास रिचार्ज पिट, प्रकृति केंद्रित आश्रम का निर्माण का कार्य करा रहे हैं।

बोले, हमें मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा, कुपोषण को मात देंगे

रामबाबू का कहना है कि क्रॉप पैटर्न के रूप में फसलें पुरानी चाहिए। जहां कम पानी है वहां मोटे अनाज का उत्पादन करना चाहिए एवं अधिक पानी वाले क्षेत्र में धान गेहूं की खेती करना चाहिए। हालांकि वर्तमान में शंकरगढ़ जैसे क्षेत्र में भी धान गेहूं  आदि का चलन बढ़ने से भूजल का स्तर अधिक रूप में गिर रहा है। हमें मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा और इसके साथ ही साथ कुपोषण को भी मात दे देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।