Move to Jagran APP

प्रयागराज रामलीला महासंघ अध्यक्ष औऱ लोकप्रिय कर्मचारी नेता फूलचंद्र दुबे का निधन, फैली शोक की लहर

रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे का शनिवार को अल्लापुर स्थित निवास पर निधन हो गया। करीब चार महीने से वह दिमाग मेें हुई बीमारी से पीड़ित थे। दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। फूलचंद्र दुबे के निधन का समाचार जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:31 PM (IST)
प्रयागराज रामलीला महासंघ अध्यक्ष औऱ लोकप्रिय कर्मचारी नेता फूलचंद्र दुबे का निधन, फैली शोक की लहर
फूलचंद्र दुबे का शनिवार को अल्लापुर स्थित निवास पर निधन हो गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे का शनिवार को अल्लापुर स्थित निवास पर निधन हो गया। करीब चार महीने से वह दिमाग मेें हुई बीमारी से पीड़ित थे। दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। फूलचंद्र दुबे के निधन का समाचार जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी ने भी शोक जताया है। विभिन्न कमेटियाें ने शोक सभा कर दुख जताया।

loksabha election banner

सांस्कृतिक परंपराओं के वाहक और सशक्त कर्मचारी नेता थे फूलचंद दुबे

फूलचंद्र दुबे सांस्कृतिक परंपराओं के वाहक और एक सशक्त कर्मचारी नेता भी थे। बीपीसीएल नैनी में सेवा के दौरान उन्होंने कर्मचारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। दारागंज में प्रयागराज सेवा समिति ने शनिवार को संस्था अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडेय की अध्यक्षता में सभा की। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहा कि फूलचंद्र दुबे संगम विश्व धरोहर महाभियान में भाग लेते थे। शंख सम्राट व चोटी सम्राट प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष थे। उनके निधन से इन आयोजनों को काफी क्षति हुई है। दारागंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव की अध्यक्षता में सिंगार भवन में शोक सभा हुई। इसमें संरक्षक मधु चकहा, अरविंद पांडेय, हीरालाल यादव आदि ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। समाजसेवी बाबुल त्रिपाठी ने भी शोक जताया।

श्री कटरा रामलीला कमेटी ने अपने सभाकक्ष में बैठक कर शोक जताया। सुधीर कुमार गुप्ता ने अध्यक्षता की। संचालन करते हुए गोपाल बाबू जायसवाल ने कहा कि हमने एक अच्छे धार्मिक, सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया। शंकरलाल, मयंक अग्रवाल, विनोद, अश्वनी केसरवानी आदि ने आदि ने शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.