Move to Jagran APP

Prayagraj News: त्रिपुरा ले जाया जा रहा था 20 करोड़ से अधिक का गुटखा, चार करोड़ की कर चोरी का अनुमान

केंद्रीय जीएसटी की टीम ने गुटखा लदे सात ट्रकों से गुरुवार दोपहर माल उतरवाना शुरू किया तो चकरा गए। गत्तों में 20 करोड़ से अधिक का गुटखा भरा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें चार करोड़ से अधिक की कर चोरी की गई है।

By rajendra yadavEdited By: Shivam YadavPublished: Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM (IST)
Prayagraj News: त्रिपुरा ले जाया जा रहा था 20 करोड़ से अधिक का गुटखा, चार करोड़ की कर चोरी का अनुमान
त्रिपुरा ले जाया जा रहा था 20 करोड़ से अधिक का गुटखा

प्रयागराज, जागरण संवाददाता: केंद्रीय जीएसटी की टीम ने गुटखा लदे सात ट्रकों से गुरुवार दोपहर माल उतरवाना शुरू किया तो चकरा गए। गत्तों में 20 करोड़ से अधिक का गुटखा भरा था। इसे त्रिपुरा ले जाया जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें चार करोड़ से अधिक की कर चोरी की गई है।

loksabha election banner

केंद्रीय जीएसटी की टीम ने फतेहपुर-कौशांबी जनपद की सीमा से गुटखा भरे सात ट्रक पकड़े थे। गुरुवार सुबह अधिकारियों ने चालकों से फिर पूछताछ की तो पता चला कि गुटखा कानपुर से त्रिपुरा ले जाना था। माल लदवाने वाले व्यक्ति ने चार मोबाइल नंबर दिए थे। त्रिपुरा पहुंचने से पहले इन नंबरों पर संपर्क करने को कहा था। अधिकारियों ने मोबाइल नंबरों पर फोन लगाया, लेकिन सभी स्विच ऑफ मिले। 

दोपहर में अधिकारियों ने ट्रक में लदे सामान उतरवाना शुरू किया। सभी गत्तों में गुटखा भरा था। अधिकारियों ने बताया कि यह चार करोड़ से अधिक के कर चोरी का मामला है। अभी तक किसी व्यापारी ने संपर्क नहीं किया है। ट्रक मालिक भी नहीं आए हैं। इन ट्रकों की किसने किस ट्रांसपोर्ट से बुकिंग कराई थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

एक और सूचना पर हुई थी घेराबंदी

केंद्रीय जीएसटी टीम ने फतेहपुर-कौशांबी सीमा पर बुधवार देर रात फिर घेराबंदी की थी। खबर मिली थी कि कानपुर से कई ट्रकों में माल लादा गया है। फतेहपुर-कौशांबी के रास्ते यह ट्रकें गुजरेंगी। टीम करीब तीन घंटे तक यहां डटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.