पूर्व सपा विधायक सईद अहमद का पुत्र दुष्कर्म में दबोचा गया, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Former SP MLA son arrested समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कवि अहमद को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया गया है। उस पर तलाकशुदा महिला का यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने तथा मारपीट का केस पिछले साल लिखा गया था।
प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कवि अहमद को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया गया है। उस पर सिविल लाइंस में ही मिंटो रोड निवासी एक महिला का यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने तथा मारपीट का केस पिछले साल लिखा गया था। मुकदमा लिखे जाने के बाद से वह फरार था। फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी लेकिन जिला अदालत ने कवि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आखिरकार सिविल लाइंस थाने की पुलिस कवि अहमद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूटी पार्लर में पार्टनर बनाकर किया था यौन शोषण
महिला का आरोप है कि फूलपुर के पूर्व विधायक सईद के पुत्र कवि ने उसे लखनऊ में ब्यूटी पार्लर बिजनेस में पार्टनर बनाने के बाद यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए धमकी देने लगा तथा विरोध पर मारपीट की। महिला की शिकायत पर यहां सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपित कवि की तलाश शुरू की थी। उसे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हाल ही में जिला अदालत ने गैर जमानी वारंट जारी किया था जिसमें गिरफ्तारी की गई।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है, बने रहिए जागरण.काम के साथ, खबर में और जानकारी जल्द मिलेगी।