Move to Jagran APP

प्रयागराज की सांसद प्रो.रीता जोशी ने कहा-किसान हितों को समर्पित है नया कृषि कानून

सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों से धान की रिकार्ड खरीदारी की गई। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाए गए। कृषि बीमा योजना को भी प्रभावी बनाया गया। उसके भीतर कई अन्य फसलों को शामिल किया गया। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 11:49 AM (IST)
प्रयागराज की सांसद प्रो.रीता जोशी ने कहा-किसान हितों को समर्पित है नया कृषि कानून
सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नए किसान बिल का प्रयागराज में समर्थन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। मोदी सरकार ने जो नए कृषि कानून बनाए हैं वह किसानों की आय बढ़ाने के लिए है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कल्याणकारी कानून पर भी राजनीति कर रहा है। देश भर के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। यह बातें इलाहाबाद संसदीय सीट की सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब कृषि मंत्री लिखित आश्वासन दे रहे हैं तो भी विपक्ष लोगों को बरगला रहा है। यह नकारात्मक राजनीति है। लोकतंत्र के लिए घातक प्रवृत्ति विकसित की जा रही है। अपनी कुर्सी के लिए जनभावनाओं को उकसाना व कानून व्यवस्था को बिगाडऩा असामाजिकता का पर्याय है। 

loksabha election banner

भाजपा के शासन में हुई धान की रिकार्ड खरीद

सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों से धान की रिकार्ड खरीदारी की गई। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाए गए। कृषि बीमा योजना को भी प्रभावी बनाया गया। उसके भीतर कई अन्य फसलों को शामिल किया गया। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। 

नहीं खत्म होंगी मंडियां

विपक्ष कह रहा है कि मंडियों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। यह कोरा झूठ है। कृषि मंत्री लिखित रूप से कह रहे हैं कि न तो मंडियां खत्म होंगी और न न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था। पोर्टल पर पंजीयन कराकर किसान अपने उत्पाद देश भर में कहीं भी बेंच सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा मूल्य भी मिलेगा। आम जनमानस को भी समय समय पर चीजों के अधिक मूल्य नहीं देने पड़ेंगे। जो सीजनल महंगाई आलू, प्याज, टमाटर व अन्य चीजों पर आती है, उससे भी निजात मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.