Prayagraj Lockdown Day 6 : कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रयागराज में अपराध का घटा ग्राफ Prayagraj News
Prayagraj Lockdown Day 6 चोरी-छिनैती बलवा लूट कत्ल आदि गतिविधियों में कमी दर्ज की है। लोगों के घर से न निकलने से एटीएम व क्रेडिट कार्ड से जालसाजी भी कम हुई है।
प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश परेशान है। संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन लागू कर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। बाहर आने पर सख्ती हो रही है। ऐसे में पुलिस का काम बढ़ गया है। दिन भर लोगों को सड़क से हटाने के लिए सक्रिय रहते हैं ताकि महामारी काबू में आ सके। हालांकि लॉकडाउन का दूसरा पक्ष यह भी है कि हर तरह के अपराध और मुकदमों में खासी गिरावट भी आई है।
चोरी छिनैती भी नहीं
चोरी-छिनैती, बलवा, लूट, कत्ल आदि गतिविधियों में कमी दर्ज की है। लोगों के घर से न निकलने से एटीएम व क्रेडिट कार्ड से जालसाजी भी कम हुई है।
188 के हो रहे केस
अब रोज लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर बड़ी संख्या में धारा 188 के केस लिखे जा रहे हैं। इसी कानून के तहत गिरफ्तारी भी की जा रही है।
इस पर डालें एक नजर
22 मार्च को लगा था जनता कर्फ्यू
23 मार्च से जारी है लॉकडाउन
45 मुकदमे से अधिक औसतन रोज दर्ज होते थे जनता कफ्र्यू से पहले
25 मुकदमे दर्ज औसतन अब दर्ज हो रहे रोजाना
15 से 22 मार्च तक दर्ज मुकदमे
17 चोरी के
07 छिनैती के
09 बलवा के
15 आइटी एक्ट।
लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमे
04 चोरी के
01 छिनैती के
02 बलवा के
05 आइटी एक्ट।
एसपी सिटी बोले
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव कहते हैं कि यह सच है कि लॉकडाउन की वजह से लोग घर के अंदर हैं तो रोजमर्रा के अपराध और लड़ाई झगड़े तथा बलवा में कमी आई है। वैसे तो पुलिस हमेशा ही अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय रहती है।