Move to Jagran APP

प्रयागराज जिला अधिवक्‍ता संघ चुनाव: गिरीश तिवारी अध्यक्ष और विद्या वारिधि मंत्री, रेवती रमण संयुक्त मंत्री निर्वाचित

प्रयागराज जिला अधिवक्ता संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए बुधवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे चुनाव समाप्त होने के बाद सभी मत पेटिका को कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाया गया। शाम तकर जारी मतगणना में गिरीश तिवारी को नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 11:00 PM (IST)
प्रयागराज जिला अधिवक्‍ता संघ के चुनाव में गिरीश तिवारी अध्यक्ष और विद्या वारिधि मंत्री निर्वाचित

प्रयागराज, जेएनएन। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में गिरीश कुमार तिवारी के सिर अध्यक्ष पद का ताज सज गया है। मंत्री पद पर विद्या वारिधि मिश्रा ने जीत दर्ज की। काेषाध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह उर्फ सोनू, संयुक्त मंत्री के पद पर रेवती रमण त्रिपाठी और आडीटर पद पर प्रिया तिवारी विजयी हुई हैं। अवधेश कुमार मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवकांत शुक्ला को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, लाइब्रेरियन पद पर ओमप्रकाश पांडेय को विजय हासिल हुई।

loksabha election banner

सुबह से शुरू मतगणना चली देर रात तक

गहमागहमी के बीच मतगणना सुबह से लेकर रात 10 बजे तक चली। अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार को हुआ था। गुरुवार सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में शुरू हुई। इस दौरान उम्मीदवार और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा-व्यवस्था के मोर्चे पर डटे रहे। शाम तक अध्यक्ष सहित कई पदों की मतणगना खत्म हुई तो निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने परिणाम जारी करते हुए विजयी उम्मीदवारों का नाम पुकारा। यह सुनते ही जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों में हर्ष व्याप्त हो गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडेय, सदस्य विनोद चंद्र दुबे, कृष्ण बिहारी तिवारी, सीताराम सिंह संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राधा रमण मिश्र, मंत्री प्रमोद सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, संयुक्त मंत्री नरेंद्र मिश्र एवं निर्वाचन अधिकारी सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई कि वह अधिवक्ताओं के हितों में निर्वाचित कार्यकारिणी काम करेगी।

अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों को मिले मत-

अखिलेश झा-206, अमित कुमार निगम-139, अनिल कुमार तिवारी-86, अरुण कुमार पांडे-264, गिरीश कुमार तिवारी-1137 (निर्वाचित), लक्ष्मी कांत मिश्र-127 राजेंद्र प्रसाद मिश्र- 826 राकेश कुमार दुबे-176, राकेश कुमार तिवारी-371, शीतला प्रसाद मिश्र-310,  सुशील कुमार सिंह-189

मंत्री पद के प्रत्याशियों को मिले वोट-

आलोक शुक्ला- 188, अरुण प्रकाश उपाध्याय-80, अरुण कुमार सिंह-642, दिनेश चंद्र पांडेय-743, जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू यादव-367, ललित ओझा-92, मंजेश कुमार शुक्ल-205, नरेंद्र सिंह-32, नितिन कुमार दुबे-69, राहुल शुक्ला-76, रत्नेश कुमार शुक्ल-178, शिव कुमार त्रिपाठी उर्फ शिवा-54, विद्या वारिधि मिश्र-800 (निर्वाचित ) विनय कुमार सिंह-295

संयुक्त मंत्री पद पर मिले मत-

अनुराग मिश्र-96, अयन श्रीवास्तव-672,बाल गोविंद मिश्र-211, देवदत्त मिश्रा-317, पंकज सिंह-807, प्रभाकांत त्रिपाठी-219, राजेश कुमार पांडेय-80, रेवती रमण त्रिपाठी सोहगौरा-1,183 (निर्वाचित), शिव प्रसाद तिवारी-126, विकास शर्मा-169.कोषाध्यक्ष पद पर मिले वोट-अखिलेश कुमार पांडे-620, अमित कुमार तिवारी-228, अरविंद प्रताप सिंह उर्फ सोनू-908 (निर्वाचित), अवधेश कुमार यादव-751, दिनेश कुमार यादव-115, महेंद्र कुमार मिश्रा-132, मोहम्मद आरिफ-254, राहुल कुमार मिश्रा-277, रवि कांत मिश्रा-97, सत्येंद्र तिवारी-101, उपेंद्र कुमार मिश्रा-103, विजय कुमार मिश्रा-111.

आडिटर पद पर मिले मत-

अरविंद कुमार श्रीवास्तव-217, बृजेश कुमार सिंह-770, छविराम-438, फैसल नसर-123, मोहम्मद असद हामिद-160, प्रिया तिवारी-1148 (निर्वाचित ), राजेश कुमार तिवारी-277, रत्नाकर सिंह- 274, त्रिभुवन नाथ पांडेय-138, विनय कुमार श्रीवास्तव-66, विनोद कुमार मिश्रा-179

ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य- रात करीब 10 बजे कार्यकारिणी सदस्य पद के वोटों की गिनती समाप्त हुई। तब अभिषेक जैन, अजय पांडेय, अखिलेश कुमार पांडेय, दिलीप पुरी, गीता सिंह, गदाधर त्रिपाठी, माया सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, संध्या तिवारी एवं सविता साहू सदस्य के रूप में चुनी गईं। 

डटी रही भीड़, लगते रहे नारे-मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ डटी रही और बीच-बीच में नारे लगते रहे। वोटों की गिनती के वक्त कोई बवाल ना,हो इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरिकेडिंग करके घेर दिया गया था। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया गया।

सभी पदों पर अवैध मतों की संख्या सैकड़ा पार- अध्यक्ष- 182, मंत्री- 174, संयुक्त मंत्री -185, कोषाध्यक्ष-198, आडिटर- 205


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.