Move to Jagran APP

Filght to Delhi: प्रयागराज एयरपोर्ट से जल्द ही दिल्ली के लिए दोपहर में मिलेगी दो फ्लाइट

Flight News प्रयागराज से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वह दोपहर में भी दिल्ली के लिए फ्लाइट पा सकेंगे और वह भी एक नहीं बल्कि दो फ्लाइट। एलाइंस एयर और इंडिगो एयर लाइंस यह फ्लाइट उपलब्ध कराएगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 16 Mar 2022 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 07:00 AM (IST)
Filght to Delhi: प्रयागराज एयरपोर्ट से जल्द ही दिल्ली के लिए दोपहर में मिलेगी दो फ्लाइट
प्रयागराज से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वह दोपहर में भी दिल्ली के लिए फ्लाइट पा सकेंगे और वह भी एक नहीं बल्कि दो फ्लाइट। एलाइंस एयर और इंडिगो एयर लाइंस यह फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। होली के उपहार के तौर पर यह सुविधा यात्रियों के लिए मिलेगी। जिससे दिल्ली से प्रयागराज की दूरियां और घटेंगी साथ ही यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

loksabha election banner

राजधानी दिल्ली के लिए अब 28 मार्च से दोपहर में फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलाइंस एयर शुरूआत में सप्ताह के तीन दिन यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे मिलेगी। जबकि अन्य दिनों में मौजूदा टाइमिंग के अनुसार शाम 4.05 बजे ही फ्लाइट मिलेगी।

28 मार्च से एलाइंस एयर की दोपहर 12:05 बजे उपलब्ध होगी फ्लाइट

एलाइंस एयर ने अपनी इस नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रयागराज से दोपहर 12.05 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। 1 घंटा 35 मिनट का यह सफर होगा। फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

27 मार्च से इंडिगो की दोपहर में 12:40 बजे मिलेगी फ्लाइट

वहीं इंडिगो एयरलाइसं भी अपनी सेवा में बदलाव कर रहा है। इंडिगो 27 मार्च से ही दोपहर में फ्लाइट देगा। यह फ्लाइट 12:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी और 2:05 बजे दिल्ली पहुंचा देगी। 1 घंटा 25 मिनट का यह सफर होगा।

अभी क्या है सुविधा

प्रयागराज-दिल्ली के बीच इस समय एलाइंस एयर के साथ इंडिगो भी अपनी सेवाएं दे रही है। एलाइंस एयर रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुविधा दे रही है। यह फ्लाइट शाम 4.05 बजे उड़ान भरती है और एक घंटा 45 मिनट के बाद शाम 5:50 बजे दिल्ली पहुंचती है। जबकि निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट शाम 04:30 पर उड़ान भरती है और 1 घंटा 25 मिनट के सफर के बाद 5:55 पर दिल्ली पहुंचाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.