Municipal corporation Prayagraj : 90 लाख रुपये गृहकर था बकाया, सीज कर दिया गया प्रयाग संगीत समिति का खाता
नगर निगम के टैक्स विभाग ने करीब 10 दिन पहले बड़े बकायेदारों की संपत्तियां कुर्क करने के लिए नोटिस दी थीं। गुरुवार से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति पर करीब 90 लाख रुपये गृहकर बकाया था।
प्रयागराज, जेएनएन। नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को करीब 90 लाख रुपये हाउस टैक्स बकाये पर प्रयाग संगीत समिति का बैैंक खाता सीज करा दिया गया। जिला सहकारी फेडरेशन ने कार्रवाई से बचने के लिए करीब 10 लाख रुपये का गृहकर जमा करा दिया है।
नगर निगम ने 10 दिन पहले जारी की थी नोटिस
नगर निगम के टैक्स विभाग ने करीब 10 दिन पहले गृहकर के बड़े बकायेदारों की संपत्तियां कुर्क करने के लिए नोटिस दी थीं। गुरुवार से ऐसे बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति पर वर्षों से करीब 90 लाख रुपये गृहकर बकाया था। इसे जमा नहीं कराने पर नगर आयुक्त रवि रंजन के निर्देशानुसार समिति के लीडर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते को सीज करा दिया गया है, जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, खाते से लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। इधर नगर निगम ने गृहकर बकाया वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया जा रहा है।
जिला सहकारी बैैंक ने जमा कराए 10 लाख
उन्होंने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए जिला सहकारी फेडरेशन जार्जटाउन की तरफ से 10 लाख, नूरुल्ला रोड स्थित भवन स्वामी द्वारा 60,612 और हिम्मतगंज निवासी भवन स्वामी द्वारा करीब 10 हजार रुपये गृहकर जमा किया गया। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।