Move to Jagran APP

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के खिलाफ बिजली कर्मियों ने प्रयागराज में किया प्रदर्शन

वर्क टू रूल का अनुपालन करते हुए मुख्य अभियंता (वितरण) प्रयागराज परिक्षेत्र के परिसर में संगठन के प्रांतीय महामंत्री पीएन मिश्रा के नेतृत्व एवं जनपद अध्यक्ष अनुपम राय चौधरी की अध्यक्षता में भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 05:33 PM (IST)
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के खिलाफ बिजली कर्मचारियों में नाराजगी है।

प्रयागराज, जेएनएन।  इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के खिलाफ बिजली कर्मचारियों में नाराजगी है। वे मुखर होकर इसका विरोध जता रहे हैं। उनकी मांग है कि इस बिल को रदद किया जाए वरना उनका आंदोलन जारी रहेगा। आगे वे हड़ताल के लिए भी कर्मचारियों को लामबंद करनेे की रणनीति बनाने पर विचार कर रहे हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदर्शन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2020 के विरोध में गुरुवार को विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश प्रयागराज की इकाई ने भी प्रदर्शन किया। वर्क टू रूल का अनुपालन करते हुए मुख्य अभियंता (वितरण) प्रयागराज परिक्षेत्र के परिसर में संगठन के प्रांतीय महामंत्री पीएन मिश्रा के नेतृत्व एवं जनपद अध्यक्ष अनुपम राय चौधरी की अध्यक्षता में भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर नारे भी लगाए गए। कर्मचारियों ने बार-बार कहा कि ऐसे बिल को सहन नहीं किया जाएगा।  

तमाम कर्मचारी रहे मौजूद

सभा का संचालन बालकृष्ण पांडेय, क्षेत्रीय मुख्य सचिव द्वारा किया गया। इस सभा को अभिषेक दास, प्रांतीय संगठन मंत्री,अखिलेश कुमार शर्मा, कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष, अभय नाथ राय, क्षेत्रीय सचिव, विनय चौरसिया, मंडल अध्यक्ष प्रथम, अनित कुमार यादव, मंडल सचिव,मोनिका श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता ने संबोधित किया,सभा में हेमंत त्रिपाठी, संजय पांडेय,एस एम ए रिजवी,  अनुपम श्रीवास्तव, एस पी तिवारी, सलीम अहमद, ओम प्रकाश, रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, सुधीर नारायण यादव, सज्जन यादव, हितेश भटनागर, सुरेंद्र यादव, सोनू, प्रमोद श्रीवास्तव, अर्चना कुशवाहा, दशरथ कुमार, सन्नी पटेल, चन्द्रशेखर,  मोहम्मद अजीज,शहबाज अहमद, सूदर्शन यादव , इरफान गनी खान, अखिलेश कुमार, सुप्रिया सिन्हा आदि सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.