Move to Jagran APP

Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति के चुनाव में बीजेपी के चार तो सपा और कांग्रेस के एक-एक उम्‍मीदवार विजयी Prayagraj News

भाजपा तीन सीट तो आसानी से हासिल कर लेगी। दो अन्य के लिए गुणा-गणित बैठा रहे है। इसके लिए निर्दल बसपा और अन्य पार्टी के पार्षदों को साधा जा रहा है क्योंकि इनकी संख्या कुल 10 है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 06:29 PM (IST)
Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति के चुनाव में बीजेपी के चार तो सपा और कांग्रेस के एक-एक उम्‍मीदवार विजयी Prayagraj News
Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति के चुनाव में बीजेपी के चार तो सपा और कांग्रेस के एक-एक उम्‍मीदवार विजयी Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा के खाते में चार सीट तो सपा और कांग्रेस के खाते में एक एक सीट गई। भाजपा काफी प्रयास के बाद भी पांचवी पर विजय हासिल नहीं कर पाई। भाजपा से सरदार अमरजीत सिंह, नंदलाल, जगमोहन गुप्‍ता, कमलेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। वहीं सपा से मोहम्‍मद आजम और कांग्रेस से अल्‍पना निषाद को जीत मिली है। भाजपा के पांच तो सपा ने दो और कांग्रेस एक प्रत्‍याशी को मैदान में उतारा था। कुल 86 मत पडे थे। छह वोट अवैध हो गए थे।

loksabha election banner

गहमागहमी के बीच हुआ चुनाव

दोपहर में चुनाव शुरू हो गए हैं। चुनाव को लेकर नगर निगम परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल है। चुनाव खत्‍म होने के कुछ ही देर बाद मतगणना होगी। शाम छह बजे तक तस्‍वीर साफ हो जाएगी। इस चुनाव में भाजपा को अपने पांच उम्मीदवारों को जिताने के लिए वोटों की सेंधमारी करनी होगी। भाजपा के मुकाबले में सपा ने दो और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार उतारा है। भाजपा को पांचों उम्मीदवारों को जिताने के लिए खासा जोर लगाना होगा। बसपा और निर्दलीय पार्षद चुनाव में अहम भूमिका में है। उन पर सभी दलों की नजर है।

ये करेंगे चुनाव में मतदान

भाजपा के 35 पार्षद सदन में हैं। पार्षदों के अलावा फूलपुर, इलाहाबाद लोकसभा की सांसद, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी के विधायक और दो एमएलसी के वोट भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेंगे। इनके पास कुल 42 वोटर हैं। एक-एक उम्मीदवार को नौ-नौ वोट मिलेंगे। जबकि सपा 12-12 वोट लेकर मैदान में उतरी है। सपा के 24 पार्षद हैं। उसके 23 पार्षद वोट डालेंगे। सपा से राजसभा सदस्य रेवती रमण सिंह भी वोट डालने आ सकते हैं। ऐसे में एक उम्मीदवार को 12-12 वोट मिलेंगे। उनका जीतना लगभग तय है। कांग्रेस पार्टी के कुल 11 पार्षद हैं। एक का निधन हो चुका है। 10 पार्षद वोट डालेंगे। कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को मैदान उतारा है। निर्दल पार्षदों का वोट भी कांग्रेस उम्मीदवार को मिलना तय है। दोनों पार्टी की तीन सीटें अभी निकलती दिख रही हैं।

भाजपा को तीन पर आसानी से दो पर मशक्‍कत से मिलेगी जीत

भाजपा तीन सीट तो आसानी से हासिल कर लेगी। दो अन्य के लिए गुणा-गणित बैठाया जा रहा है। इसके लिए निर्दल, बसपा और अन्य पार्टी के पार्षदों को  साधा जा रहा है क्योंकि इनकी संख्या कुल 10 है। इसके अलावा सपा और कांग्रेस में भी सेंधमारी हो रही है। कई पार्षद भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए हामी भर चुके हैं। अब देखना होगा कि 12 जून को दोपहर तक उनका मन न बदलें। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा के पांचों उम्मीदवार जीतेंगे। सभी समीकरण पर मंथन के बाद इन्हें मैदान में उतारा गया है। 12 जून को शाम छह बजे तक चुनाव परिणाम आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.