Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इलाहाबाद जोन में 20 नए थाने की संस्तुति

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद जोन में 20 नए पुलिस थाने स्थापित किए जाने की संस्तुति हो गई है। य

By JagranEdited By: Updated: Thu, 07 Dec 2017 07:07 PM (IST)
Hero Image
इलाहाबाद जोन में 20 नए थाने की संस्तुति

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद जोन में 20 नए पुलिस थाने स्थापित किए जाने की संस्तुति हो गई है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत डॉ. नूतन ठाकुर को मिली है। उनका दावा है कि तत्कालीन एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसाद, आइजी रुल्स एवं मैन्युअल अमिताभ ठाकुर, आइजी एटीएस असीम अरूम और आइजी पीएचक्यू पीके मिश्र की समिति ने यह संस्तुति की है। आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित निर्देश डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा है। वर्तमान समय में जोन में कुल 147 पुलिस थाने हैं।

जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद में राजरूपपुर, फाफामऊ, सिरसा रोड व लालगोपालगंज, कौशांबी में कड़ाधाम व भरवारी, चित्रकूट, भरतकूप व सरधुया, बांदा में सिविल लाइंस और करतल, फतेहपुर में राधानगर, अमौली व देवरीबुजुर्ग, प्रतापगढ़ में दिलीपपुर, लीलापुर और देल्हुपुर, महोबा में कोतवाली देहात व बेलाताल और हमीरपुर में कुनेहटा का नाम नए थाना बनाने में शामिल है। नूतन ठाकुर का कहना है कि उन्हें यह भी बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकार की ओर से तय मानक के अनुसार आवश्यक पुलिस थानों में मात्र 50 प्रतिशत थाने ही उपलब्ध हैं। पूरे राज्य में 2891 थानों की जगह 1463 थाने हैं और 1428 थानों की कमी है। इस समिति द्वारा यह कमी प्रत्येक वर्ष 150 नए पुलिस थाने खोलते हुए 10 वषरें में भरे जाने की संस्तुति की गई है।

.....

महिला थानों की जानकारी नहीं -

आरटीआइ के तहत नूतन ठाकुर को महिला थाने की जानकारी नहीं दी गई है। जबकि जोन के सभी आठ जिलों में एक-एक महिला थाना भी खोला जाना है और इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। दैनिक जागरण ने अप्रैल 2017 में नए थाने स्थापित किए जाने के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसमें कहां-कहां महिला थाना बनाया जाएगा, इसका उल्लेख किया गया था।