पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में छापेमारी
कोरांव में पुलिस टीम हमला करने के आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अन्य अज्ञात आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है।
By Edited By: Published: Wed, 01 May 2019 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 07:37 PM (IST)
प्रयागराज : पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश पुलिस छापेमारी कर रही है। इससे गांवों में खलबली मची रही। नामजद अभियुक्तों के अलावा भी पुलिस ने कई अन्य की पहचान की है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर, हमले में जख्मी दारोगा कृष्ण मुरारी चौरसिया का इलाज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। कोरांव थाना क्षेत्र के पांडेय का मड़हा तिराहे पर रविवार रात कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन हटाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला हुआ था। इससे दारोगा कृष्ण मुरारी, महिला सिपाही लवली यादव व ममता चौहान जख्मी हो गई थीं।
मामले में कार चालक, पिकअप चालक व पुलिस की ओर से तीन मुकदमे लिखे गए। इसके बाद अभियुक्त कथित भाजपा नेता योगेश मिश्रा उर्फ योगी और संतोष कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में 15 अज्ञात के खिलाफ भी एफआइआर लिखी गई है, लेकिन सभी अभी फरार हैं। कोरांव पुलिस ने नथऊपुर, पांडेय का मड़हा समेत अन्य गांवों में छापेमारी की।
एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी का कहना है कि फरार अभियुक्तों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिले। अन्य अज्ञात अभियुक्तों की भी पहचान की जा रही है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपितों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें