Move to Jagran APP

इलाहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात डकैत महेंद्र पासी ढेर, गोली लगने से इंस्पेक्टर गंभीर

इलाहाबाद में देर रात मुठभेड़ में दो राज्यों में आतंक का पर्याय डकैत महेंद्र पासी मारा गया। महेंद्र पासी पर उत्तर प्रदेश में 50 हजार तथा मध्य प्रदेश में 30 का ईनाम रखा गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 11:43 AM (IST)
इलाहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात डकैत महेंद्र पासी ढेर, गोली लगने से इंस्पेक्टर गंभीर

इलाहाबाद (जेएनएन)। ऑपरेशन ऑल आउट के क्रम में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। संगमनगरी इलाहाबाद में कल देर रात पुलिस ने 80 हजार के ईनामी डकैत को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में गोली लगने से इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनको स्वरुपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

इलाहाबाद में कल देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो राज्यों में आतंक का पर्याय डकैत महेंद्र पासी मारा गया। महेंद्र पासी पर उत्तर प्रदेश में 50 हजार तथा मध्य प्रदेश में 30 का ईनाम रखा गया है। वह गोपा गंज के गैंग का सरगना था।

इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में कल देर रात बदमाशों के गैंग व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। ताबड़तोड़ गोलीबारी में इंस्पेक्टर फूलपुर संजय राय को भी गोली लगी। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश मारा गया है। उसे दो गोली लगी है। मारा गया बदमाश दो राज्यों में आतंक का पर्याय डकैत महेंद्र पासी था। यूपी में 50 हजार और मध्य प्रदेश का 30 का इनामी डकैत था महेंद्र पासी। गोपा गंज का सरगना था। उधर बदमाश की गोली से घायल इंस्पेक्टर की स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर को गोली लगने की खबर पाकर एसएसपी नितिन तिवारी समेत तमाम अफसर फूलपुर पहुंच गए। एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक, फूलपुर में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर आइपीएस सुकीर्ति माधव टीम लेकर पहुंचे। रात में इंस्पेक्टर फूलपुर संजय राय भी फोर्स लेकर घेराबंदी करने लगे। इफ्को पुलिस चौकी से कुछ दूर पल्सर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर के कंधे में गोली लगी तो दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश महेंद्र पासी मारा गया, जबकि दूसरा निकल भागा। एसएसपी के मुताबिक, खेत के रास्ते भागे बदमाश की तलाश में कांबिंग हो रही है। महेंद्र पासी के पास से पिस्टल मिली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.