Move to Jagran APP

योगी राज में यूपी को संवरते देखना सुखद, प्रयागराज में बोले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अग्रणी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां कानून व्यवस्था में भी सुधार आया है। यही वजह है कि निवेश बढ़ रहा है। यह विचार महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने व्यक्त किए।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 06:31 PM (IST)
योगी राज में यूपी को संवरते देखना सुखद, प्रयागराज में बोले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री बोले- अमेठी, आजमगढ़ के बाद रायबरेली का भी टूटेगा राजनीतिक मिथक

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश को संवरते देखना सुखद है। यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अग्रणी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां कानून व्यवस्था में भी सुधार आया है। यही वजह है कि निवेश बढ़ रहा है। यह विचार महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने व्यक्त किए।

loksabha election banner

अखिलेश यादव नान सीरियस राजनीतिज्ञ

अमरजीत मिश्र मंगलवार को प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की मां की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। कुछ देर के लिए प्रयागराज में सर्किट हाउस में ठहरे। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने सपा को निशाने पर लिया। बोले, आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव निरहुआ की जीत से पता चलता है कि जनता ने परिवारवाद को नकार दिया। वास्तव में अखिलेश यादव नान सीरियस राजनीतिज्ञ हैं। इसीलिए जनता ने सबक सिखाया।

आजमगढ़ की जीत मील का पत्थर साबित होगी

अमरजीत ने कहा कि आजमगढ़ की जीत मील का पत्थर साबित होगी। इससे पहले अमेठी में भी कमल खिल चुका है। आने वाले दिनों में रायबरेली में भी मिथक टूटेगा। आजमगढ़ की जीत डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों की जीत है। इस उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ। यह वही दिन था जब जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान दिया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह की माता के निधन पर यूपी सीएम और दोनों डिप्टी सीएम समेत कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेताओं ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.