Petrol Diesel Price Today: संडे पिकनिक मनाने जा रहे, जान लें प्रयागराज में पेट्रोल व डीजल का क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल का फुटकर रेट जारी करती हैं। चाहे रेट बढ़े या स्थिर रहे रेट रोज जारी होता है। ऐसे में आप भी घर बैठे प्रतिदिन के पेट्रोल डीजल का अपडेट मूल्य जान सकते हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। Petrol Price Today गुलाबी ठंड का शुरू है और आज रविवार अवकाश है। आप भी परिवार के साथ गुनगुनी धूप में पिकनिक मनाने जा रहे हैं या फिर लांग ड्राइव के लिए निकल रहे हैं। वाहन फुल कराने से पहले यह जरूर जान लें कि प्रयागराज में आज पेट्रोल और डीजल किस रेट में बिक रहा है। हालांकि परेशान होने की बात नहीं है। पिछले दिनों की तुलना में आज रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर बने हैं।
Petrol Price Today कब से रेट नहीं बढ़ा : उल्लेखनीय है कि 22 मई से पेट्राेल, डीजल का फुटकर रेट नहीं बढ़ा है। प्रयागराज जनपद में आज 6 नवंबर को भी मूल्य स्थिर है। आज रविवार को प्रयागराज में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर व डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
Petrol Price Today रेट बढ़ने से आम जनता परेशान हो गई थी : रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान पेट्रोल, डीजल का दाम 22 मार्च को बढ़ा था। उसके बाद तो लगातार दाम में वृद्धि होती रही। आलम यह हो गया था कि करीब 10 रुपये दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बढ़ गए थे। इससे जनता परेशान हो गई थी। मालभाड़ा के साथ ही आवश्यक वस्तुओं के रेट में उछाल आया था।
आप भी जानें पेट्रोल, डीजल का प्रतिदिन का रेट : आपको तो पता ही है कि पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल का फुटकर रेट जारी करती हैं। चाहे रेट बढ़े या स्थिर रहे, रेट रोज जारी होता है। ऐसे में आप भी घर बैठे प्रतिदिन के पेट्रोल, डीजल का अपडेट मूल्य जान सकते हैं। आपको मोबाइल पर आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड डालना होगा। इसके बाद 9224992249 मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजें। शहर का कोड इंडियन आयल आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखेगा।