Petrol Diesel Price Today: वाहन फुल कराने से पहले जान लें प्रयागराज में पेट्रोल, डीजल का क्या है रेट
Petrol Diesel Price प्रयागराज में आज भी दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बुधवार 19 अक्टूबर को प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल का मूल्य इस प्रकार है। पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 89.92 रुपये प्रति लीटर है।
प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली का पर्व निकट है। ऐसे में परिवार के साथ खरीदारी के लिए आप जा रहे हैं। वाहन को फुल कराने का मन है तो यह जानने की उत्कंठा जरूर होगी कि आज पेट्रोल और डीजल का क्या रेट है। तो घबराइए मत पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई तब्दीली नहीं हुई है। आज बुधवार 19 अक्टूबर को भी दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के फुटकर रेट स्थिर हैं। आइए जानें कि प्रयागराज में आज पेट्रोल और डीजल किस दाम पर बिक रहा है।
Petrol Price Today 22 मई से पेट्रोल और डीजल का फुटकर रेट स्थिर है : जी हां, 22 मई से पेट्राेल और डीजल का फुटकर में रेट स्थिर है। प्रयागराज में आज भी दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज बुधवार 19 अक्टूबर को प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल का क्या है मूल्य जानें। आज पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 89.92 रुपये प्रति लीटर है।
Petrol Price Today कब कम हुआ पेट्रोल व डीजल का दाम : पेट्रोल और डीजल का मूल्य जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर माह के बाद अक्टूबर की 19 तारीख को भी नहीं बढ़ा है। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद 21 मई की रात से पेट्रोल और डीजल का रेट कम हुआ था। अब पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
10 रुपये तक बढ़ गया था रेट : उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के दौरान पेट्रोल, डीजल का दाम 22 मार्च को बढ़ गया था। उसके बाद तो लगातार दाम में वृद्धि होती रही। 10 रुपये से अधिक रेट बढ़ गया था। इससे आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई थी। प्रत्येक आवश्यक वस्तुओं के दाम के साथ वहानों का किराया बढ़ गया था।
आप भी जान सकते हैं प्रतिदिन के पेट्रोल, डीजल रेट : पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल का फुटकर रेट अपडेट करती हैं, भले ही मूल्य बढ़े या स्थिर रहे। आप भी प्रतिदिन के पेट्रोल, डीजल का अपडेट रेट जान सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड डालें। इसके बाद 9224992249 मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजें। शहर का कोड इंडियन आयल आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिख जाएगा।