Move to Jagran APP

सपाइयों ने कहा, भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है जनता

पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा किए गए चुनावी वादों एवं तमाम घोषणाओं के बारे में छपी पंफलेट लोगों में बांटीं।

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:30 AM (IST)
सपाइयों ने कहा, भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है जनता
प्रयागराज : अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर समाजवादी पार्टी की विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय पदयात्रा सोमवार से शुरू हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोला।
 आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता आजिज हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा किए गए चुनावी वादों एवं तमाम घोषणाओं के बारे में छपी पंपलेट लोगों में बांटीं। बेरोजगारी दूर करने, भ्रष्टाचार खत्म करने, महिलाओं की सुरक्षा, समाज के सभी तबकों के लोगों को सम्मान के साथ जीने के अवसर, देश की सीमा पर तनाव कम करने, किसानों को उनकी लागत का दूना दाम मिलने जैसे तमाम वादे से मुकरने की बात कही गई।

अखिलेश यादव की उपलब्धियों को गिनाया
सपाइयों ने अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबूगंज, नरई, सोरांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, मेराज अहमद, दूधनाथ पटेल, प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजमा यादव, हंडिया में निधि यादव, मेजा में श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव, बारा में द्वारिका पटेल, करछना में विनय कुशवाहा, कोरांव में रामदेव निडर ने पदयात्रा निकाली। विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव ने झूंसी छतनाग से सिविल लाइंस तक पदयात्रा का नेतृत्व किया। शहर की तीनों विधान सभाओं में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, योगेश यादव, अधिवक्ता रवींद्र यादव, मो. गौस, विक्रम सिंह पटेल, सैयद मो. अस्करी आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली।

13 को पार्टी आएंगे प्रदेश अध्यक्ष
सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल 13 जनवरी को प्रयागराज में रहेंगे। वह समाजवादी पार्टी की पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.