विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patti Election Result: दस्यु ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल ने भाजपा के मंत्री को दी करारी शिकस्त

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 12:40 AM (IST)

Patti Election Result बड़ा उलटफेर प्रतापगढ़ की पट्टी सीट पर हुआ है। वहां भाजपा के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को ...और पढ़ें

Patti Election Result मंत्री मोती सिंह को सपा उम्मीदवार राम सिंह पटेल ने करारी शिकस्त दी
Patti Election Result मंत्री मोती सिंह को सपा उम्मीदवार राम सिंह पटेल ने करारी शिकस्त दी

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी विधानसभा चुनाव में एक और बड़ा उलटफेर प्रतापगढ़ की पट्टी सीट पर हुआ है। वहां भाजपा के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह पटेल ने करारी शिकस्त दी है। राम सिंह पटेल मारे जा चुके दस्यु ददुआ के भतीजे हैं। वह मतगणना में शुरूआती चरण से ही मोती सिंह पर हावी होने लगे थे और आखिरकार उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर 21217 मतों से जीत हासिल कर ली। 31 राउंड की गिनती में मोती सिंह को 85163 वोट मिले जबकि राम सिंह ने एक लाख 6 हजार 380 मत पाकर विजय दर्ज की।

2012 में भी हराया था मोती को, 2017 में महज 14 सौ मतों से हारे थे राम सिंह पटेल

दस्यु ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी ने 2012  में भी मोती सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। तब उन्होंने मोती सिंह को हराया था। फिर 2017 में भाजपा की लहर के बीच कांटे की टक्कर में राम सिंह पटेल को केवल 14 सौ सीट से हार मिली थी। मोती सिंह कैबिनेट मंत्री बने जबकि राम सिंह हारने के बाद भी हार नहीं मानी और अबकि बार यूपी में फिर भाजपा की जीत के बीच मंत्री को पराजित कर दिया।

पट्टी विधानसभा में मतगणना की स्थिति

राउंड संख्या 01

सपा प्रत्याशी राम सिंह 341 मतों से आगे

राउंड संख्या 5

सपा - राम सिंह पटेल -19450

भाजपा - राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती -13414

राउंड संख्या- 07

भाजपा मोती सिंह   19163

सपा - राम सिंह पटेल 27449

राउंड संख्या- 08

भाजपा मोती सिंह      22106

सपा राम सिंह पटेल  30170

राउंड संख्या- 14

भाजपा- मोती सिंह    37989

सपा- राम सिंह पटेल  52200