Move to Jagran APP

प्रयागघाट स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा लजीज व्यंजन Prayagraj News

स्टेशन पर प्रथम तल पर जल्द ही फूड प्लाजा खुलने जा रहा है। यहां यात्रियों को दक्षिण भारत और उत्तर भारत के लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे। स्टेशन पर डारमेट्री का निर्माण कार्य चल रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:16 AM (IST)
प्रयागघाट स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा लजीज व्यंजन Prayagraj News
प्रयागघाट स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा लजीज व्यंजन Prayagraj News

 प्रयागराज,जेएनएन : प्रयागघाट स्टेशन पर यात्रियों को खाने के लिए जल्द ही लजीज व्यंजन मिलेगा। इसके लिए स्टेशन के प्रथम तल पर फूड प्लाजा तैयार हो गया। यात्रियों के ठहरने के लिए स्टेशन पर डारमेट्री भी बनाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

loksabha election banner

कुंभ से पहले 95 करोड़ की लागत से प्रयागघाट स्टेशन पर पांच नए प्लेटफार्म, स्टेशन की नई बिल्डिंग, वाशिंग लाइन का निर्माण कराया गया। प्रयाग जंक्शन की सभी ट्रेनें प्रयागघाट स्टेशन पर शिफ्ट होने के साथ इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनें भी वहां पर चली आईं। धीरे-धीरे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्टेशन पर खानपान की सुविधा नहीं है। इसलिए स्टेशन पर प्रथम तल पर जल्द ही फूड प्लाजा खुलने जा रहा है। यहां पर यात्रियों को दक्षिण भारत और उत्तर भारत के लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे। स्टेशन पर डारमेट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। पांचों प्लेटफार्म पर पूरे क्षेत्र में शेड लगाने की तैयारी है। अभी आधे से काम क्षेत्र में ही शेड है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।

प्रयागघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एएम पाठक का कहना है कि प्रथम तल पर फूड प्लाजा तैयार हो गया है। जल्द ही उसके लिए टेंडर जारी हो जाएगा। फूड प्लाजा खोलने पर लोगों को खाने-पीने की चीजों की दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा स्टेशन पर डारमेट्री भी बनाई जा रही है। बाहर से आने वाले यात्री इसमें ठहर सकेंगे। माघ मेले से पहले यह बनकर तैयार हो जाएगा। प्रयागघाट से कई और ट्रेनों को भी चलाने की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.