नौचंदी समेत पांच ट्रेनें निरस्त होने से यात्री परेशान
नौचंदी समेत पांच ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तमाम यात्री स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी हुई।
By Edited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 04:25 PM (IST)
प्रयागराज : लखनऊ से रायबरेली रेलखंड के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम होने से बुधवार से नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहीं इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रयागघाट स्टेशन और प्रयाग जंक्शन से लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को मायूस लौटना पड़ा। यात्रियों को अभी 23 अप्रैल तक परेशानी झेलनी होगी।
जिनको नहीं थी जानकारी, पहुंच रहे रेलवे स्टेशन
बुधवार को प्रयागघाट स्टेशन से जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, प्रयागघाट-बरेली पैसेंजर, प्रयागघाट-लखनऊ पैसेंजर, प्रयागघाट-कानपुर पैसेंजर और प्रयाग जंक्शन से होकर गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। जिन यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी नहीं थी, वह लोग स्टेशन पर पहुंच गए। वहां पर उन्हें ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। यात्रियों ने लखनऊ के लिए दूसरी ट्रेन के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि लखनऊ-बरेली के बीच दोहरीकरण का काम होने के कारण 23 अप्रैल तक कई ट्रेनें निरस्त हैं। इसके बाद यात्री वहां से लौट गए।
गर्मी में यात्रियों का छूटा पसीना
तमाम यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी नहीं थी। वह स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन निरस्त होने की जानकारी हुई। इसके बाद यात्रियों को गंतव्य जाने के लिए अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा लेकिन उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में उन्हें पसीने छूट गए।
कहते हैं प्रयागघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक
प्रयागघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एएम पाठक का कहना है कि रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम होने के कारण ट्रेनें निरस्त होने की सूचना पहले से दी जा रही है। जिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। वही स्टेशन आ रहे हैं। अन्य यात्री दूसरे संसाधनों से चले जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें