Move to Jagran APP

Paddy Purchase in Prayagraj : कोलकाता से जल्द मंगाई जाएंगी बोरे की पांच हजार गांठें

Paddy Purchase in Prayagraj विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गोदाम में बोरे की पर्याप्त गांठे हैं। क्रय केंद्रों की मांग के अनुसार बोरे की गांठ उपलब्ध करा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक और खेप कोलकाता से मंगाई गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 02:47 PM (IST)
प्रयागराज में धान की खरीद के लिए प्रशासन ने भी तैयारी की है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जिले में धान की खरीद 15 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी किसान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ तहसील क्षेत्र में तो क्रय केंद्रों के लिए सूची भी नहीं भेजी गई है। दूसरी ओर प्रशासन ने धान खरीद की तैयारी कर रखी है। इसके तहत कोलकाता से जल्द बोरे की पांच हजार गांठों को मंगाया जाएगा। इन बोरों में किसानों से खरीदे गए धान को रखा जाएगा।

loksabha election banner

विभाग के अधिकारियों का दावा है कि गोदाम में बोरे की पर्याप्त गांठे हैं। क्रय केंद्रों की मांग के अनुसार बोरे की गांठ उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बार बोरे के लिए प्रक्रिया बदली गई है। पहले भुगतान किया जाएगा। इसके बाद विभाग को बोरे की गांठ उपलब्ध करा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक और खेप कोलकाता से मंगाई गई है ताकि धान खरीद के लिए काम प्रभावित न हो।

बोले, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विपिन कुमार कहते हैं कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने धान क्रय का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। इस वर्ष दो लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि बोरे की 250 गांठ स्टॉक में है। नवंबर तक अगली रैक में पांच हजार और गांठें कोलाकाता में आ जाएंगी। बारदाना की कमी नहीं होगी। किसानों की मांग के अनुरूप बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पहले दिन धान क्रय केंद्रों पर रहा सन्नाटा

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद गुरुवार से शुरू कर दी गई, लेकिन ज्यादातर क्रय केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा रहा। कई तहसील क्षेत्रों में तो खरीद केंद्र ही नहीं बने। वहीं, स्थानीय किसान धान की कटाई शुरू करने और नमी होने की बात कह रहे हैं। उधर, विभाग जिलेभर में धान की खरीद के लिए कुल 50 क्रय केंद्र बनाने का दावा कर रहा है। हंडिया तहसील क्षेत्र में भीटी, अतरौरा और जंघई में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। भीटी क्रय केंद्र पर पूरे दिन कोई नहीं आया। इसके अलावा अतरौरा और जंघई में क्रय केंद्र नहीं खुले। धनूपुर में तो अब तक क्रय केंद्र का निर्धारण ही नहीं हुआ। मऊआइमा में सरकारी विपणन क्रय केंद्र में तैयारी पूरी है। हालांकि, पहले दिन किसान धान बेचने नहीं पहुंचे। स्थानीय किसानों का कहना है कि धान की कटाई शुरू की गई है। फसल में अभी नमी है। चार-पांच दिन बाद धान बेचेंगे। केंद्र के विपणन अधिकारी भीमा प्रसाद ने बताया कि क्रय केंद्रों की सूची नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.