कांग्रेस का भोज संग संविधान बचाओ सम्मान सभा आयोजित
कांग्रेस का भोज संग संविधान बचाओ सम्मान सभा का समापन कौशांबी के मखफपुर में हुआ। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सब्जबाग दिखाकर लोगों की जेब काटी जा रही है।
By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 10:08 PM (IST)
प्रयागराज : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कौशांबी जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों में संविधान बचाओ सम्मान सभा का आयोजन किया। पिछले एक सप्ताह से इस कार्यक्रम का समापन सोमवार को मखऊपुर गांव में किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया है। आज उनके बनाए संविधान को चलाया जा रहा है। इसे बचाने के लिए लोगों को संगठित होने की जरूरत है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में देश के लोगों से झूठा वादा किया है। सबको अच्छे दिन आने का सब्जबाग दिखाकर उनकी जेबें काटी जा रही है। कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की महंगाई चरम पर है। राफेल घोटाला से उजागर हो गया कि भाजपा पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
प्रोजेक्ट शक्ति मंडल अध्यक्ष रेखा ङ्क्षसह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह कांग्रेज पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचा कर वर्ष 2019 में कांग्रेस को आगे लाए। इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश, महिला प्रकोष्ठ की सचिव अनीता ङ्क्षसह, मुन्ना जैन, दिनेश पांडेय, महासचिव रंजीत यादव, कसेंदा बीडीसी संतोष पासी कामरान अजीम, गबुल पासी, राजेश कुमार आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें