कौशांबी सांसद की प्रियंका पर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर द्वारा प्रियंका वाड्रा पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने विरोध जताया है।
प्रयागराज : जिला मुख्यालय मंझनपुर, कौशांबी में शनिवार को संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर टिप्पणी की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसियों आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही एसपी से जांच कराकर सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जिला मुख्यालय मंझनपुर में बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव शमीम आलम ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद ने प्रियंका वाड्रा को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। सांसद विनोद सोनकर की इस टिप्पणी का वीडियो वायरल होकर सैकड़ों लोगों तक पहुंच गया है। जिला महासचिव आशीष मिश्र ने कहा कि सांसद विनोद सोनकर ने छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है, वहीं सांसद भारत की नारी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। इसका कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विरोध करते हैें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश पांडेय, रवि प्रकाश, राजेंद्र, अमरनाथ पाल, राजेंद्र मिश्र, युगल किशोर त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। उन्होंने भी एक स्वर में सांसद द्वारा प्रियंका पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया गया।
पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं
प्रभारियों की घोषणा होने के बाद प्रतापगढ़ स्थित कैंप कार्यालय पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बैठक हुई। इसमें गोरखपुर, बस्ती मंडल के प्रभारी डॉ. केएन ओझा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रयागराज मंडल के प्रभारी पूर्व विधायक अब्दुल सलाम उर्फ हाजी मुन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। जिला प्रभारी राम अचल वर्मा, सह प्रभारी विवेक त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि अनिल ङ्क्षसह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। अध्यक्षता प्रधान मरुआन राम आधार यादव व संचालन अश्वनी ङ्क्षसह ने किया।