अब फैक्ट्री में तब्दील होगा कादीपुर का चप्पल प्लांट Prayagraj News
पीएम ने इन महिलाओं से देश भर की ग्रामीण महिलाओं को प्रेरणा लेने का आह्वïान किया। इससे समूह की महिलाओं के साथ ही अधिकारियों में भी ऊर्जा का संचार हो गया है।
प्रयागराज,जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फूलपुर तहसील के कादीपुर गांव की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा की तो गांव में खुशियों की बयार चल पड़ी। गांव के विकास का खाका बनने के साथ वह प्लांट अब फैक्ट्री बनने जा रहा है, जिसमें समूह की महिलाएं हवाई चप्पल बनाती हैैं। प्लांट को फैक्ट्री में तब्दील करने की दिशा में अधिकारियों ने कदम बढ़ा दिए हैैं। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने उपायुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया सहित कुछ बैैंक प्रबंधकों से वार्ता की है।
चार दिनों में 16 हजार से ज्यादा चप्पलों के आर्डर मिले
कादीपुर गांव में ज्वाला प्रेरणा ग्राम संगठन की महिलाएं अपनी लगन और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भर बनी हैैं। लगभग दो साल में वह इस मुकाम पर पहुंच गईं कि प्रधानमंत्री ने अपने चर्चित कार्यक्रम 'मन की बातÓ में उनकी सराहना की। पीएम ने इन महिलाओं से देश भर की ग्रामीण महिलाओं को प्रेरणा लेने का आह्वïान किया। इससे समूह की महिलाओं के साथ ही अधिकारियों में भी ऊर्जा का संचार हो गया है। यहां चार दिनों में ही 16 हजार से ज्यादा चप्पलों के आर्डर मिल गए हैैं। अभी महीने भर में 15 हजार चप्पलें बनाने की प्लांट की क्षमता है। फैक्ट्री बनने पर 50 हजार चप्पलें हर माह बनाई जा सकेंगी।
चप्पल की डिमांड बढऩे से इस प्लांट को बढ़ाने पर जोर
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये से महिलाओं ने चप्पल बनाने का छोटा प्लांट लगाया है। अब चप्पल की डिमांड बढऩे से इस प्लांट को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं से इस प्लांट का जीएसटी में पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। आइएसआइ मार्क के लिए भी आवेदन जल्द कराया जाएगा। समूह की अध्यक्ष पल्लवी परमार ने बताया कि अब प्लांट को विस्तार दिया जाएगा। यहां बड़ी मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए अफसरों से वार्ता हो रही है।
ब्रांड बनेगा कादीपुर का चप्पल
बैैंक और सरकारी विभाग उन्हें वित्तीय मदद करेंगे। बताया कि जल्द ही चप्पल को ब्रांड का नाम दिया जाएगा। मशीनें लगने पर चप्पल की स्ट्रिप पर ब्रांड का नाम अंकित किया जाएगा। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि कादीपुर की महिलाओं के लिए यह बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आत्मनिर्भर होने की सराहना की है। उनके प्लांट को विस्तार देने की कोशिशें शुरू की गई हैैं। महिलाओं की कोशिश में विभाग पूरी मदद करेगा।
आसपास के गांव की महिलाओं को समूह से जोडा जाएगा
समूह की अध्यक्ष पल्लवी परमार का कहना है कि प्लांट को फैक्ट्री का स्वरूप देकर कादीपुर ही नहीं आसपास के गांवों की महिलाओं को भी इससे जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शिक्षित बेरोजगार युवतियों को सेल्स और मार्केटिंग में लगाया जाएगा।