Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के अशासकीय कालेजों को जुलाई से मिलने लगेंगे शिक्षक

प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों का संकट खत्म होने को है। ग्रीष्मावकाश बाद कालेज खुलते ही नए शिक्षक मिलना शुरू हो जाएंगे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 08:51 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के अशासकीय कालेजों को जुलाई से मिलने लगेंगे शिक्षक

इलाहाबाद (धर्मेश अवस्थी)। प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों का संकट खत्म होने को है। तैयारी है कि ग्रीष्मावकाश के बाद कालेज खुलते ही नए शिक्षक मिलना शुरू हो जाएं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने करीब आधा दर्जन विषयों के प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अन्य विषयों के रिजल्ट व उत्तरकुंजी भी तेजी से जारी की जा रही हैं। 

loksabha election banner

साक्षात्कार की विषयवार तारीखें

प्रशिक्षित स्नातक 2011 

विषय       तारीख        अभ्यर्थी 

  • हिंदी        28 मई        210 
  • हिंदी        29 मई        210 
  • हिंदी        30 मई        210 
  • हिंदी        31 मई         92 
  • संस्कृत      31 मई        116 
  • संस्कृत      01 जून       208 
  • विज्ञान      02 जून       210 
  • विज्ञान      04 जून       210 
  • विज्ञान      05 जून       139 
  • संस्कृत     08 जून        30 

प्रवक्ता 2011 

  • हिंदी         06 जून    180 
  • वाणिज्य      06 जून     33 
  • इतिहास       07 जून    66 
  • नागरिक शास्त्र 07 जून    63 
  • वनस्पति विज्ञान 07 जून  07 
  • मनोविज्ञान      07 जून   06 

अशासकीय माध्यमिक कालेजों में वैसे तो प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व स्नातक शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद लंबे समय से रिक्त हैं। उनमें से तमाम शिक्षकों की नियुक्ति टीजीटी-पीजीटी 2013 के तहत पिछले वर्षों में हुई है। अब करीब 1872 और पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होनी हैं। चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक 2011 में हिंदी, संस्कृत व विज्ञान और प्रवक्ता हिंदी, वाणिज्य, इतिहास, नागरिक शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व मनोविज्ञान का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन पदों के साक्षात्कार 28 मई से लेकर सात जून तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। उसी के साथ चयनितों को कालेज आवंटित किए जाएंगे। तैयारी है कि जुलाई से कालेजों को शिक्षक मिलने का सिलसिला शुरू हो जाए। 

इसी बीच चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक 2011 के 11 विषयों और प्रवक्ता के 15 विषयों की उत्तरकुंजी और लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी की है। इसमें टीजीटी उर्दू व शारीरिक शिक्षा की उत्तरकुंजी जारी करके आपत्तियां मांगी गई हैं। ऐसे ही संस्कृत विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम दुरुस्त किया गया है। अब अन्य विषयों का भी रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 

जून में ही प्रधानाचार्यों के इंटरव्यू 

चयन बोर्ड ने जून माह के अंतिम सप्ताह से प्रधानाचार्य 2013 का इंटरव्यू शुरू करने की तैयारी की है, हालांकि अब तक उसका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। यह जरूर है कि पहली बैठक में साक्षात्कार कराने का एलान हो चुका है। वहीं, 2011 के इंटरव्यू के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने की तैयारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.