Move to Jagran APP

अब आसान होगी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह

नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी। उन्हें हवाई सफर की एक और सौगात मिलने वाली है। नई फ्लाइट से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

By Edited By: Published: Wed, 08 May 2019 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 10:48 AM (IST)
अब आसान होगी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह
प्रयागराज : हवाई सफर से दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों को अब और सुविधा मिलेगी। इससे उनका सफर बेहतर हो सकेगा। इसके लिए हवाई सफर की दूसरी सौगात मिलने वाली है। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए 25 मई से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू होगी। नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही उसका किराया भी कम रहेगा।

अभी सिर्फ एयर इंडिया की ही है फ्लाइट की सुविधा
अभी दिल्ली के लिए सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट ही जाती है। कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज से दिल्ली के बीच तीन फ्लाइट चलती थी। हालांकि कुंभ बीतने के बाद स्पाइस जेट व एयर इंडिया की मेला स्पेशल फ्लाइट बंद हो गई। इससे सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट ही चलती है, जो शाम पांच बजे दिल्ली से आकर 5.30 बजे दिल्ली जाती है। इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने से यात्री दिन में दिल्ली जा सकेंगे।

शुरू हो गई बुकिंग
इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। कम होगा किराया इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा किराया कम होना है। इंडिगो ने अपना न्यूनतम किराया 2474 रुपये रखा है। इंडिगो का किराया कम होने के चलते एयर इंडिया ने भी अपना किराया कम कर दिया है। एयर इंडिया का दिल्ली फ्लाइट का किराया मौजूदा समय 5500 रुपये है। उसे 25 मई के बाद घटाकर 2765 रुपए कर दिया है।

यह है इंडिगो का समय  
नई दिल्ली से दिन में 11 बजे उड़कर दोपहर 12.20 बजे झलवा एयरपोर्ट प्रयागराज पहुंचेगी।
-प्रयागराज के झलवा एयरपोर्ट से दोपहर 12.50 बजे उड़कर 2.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह है दोनों फ्लाइट का किराया
तारीख        इंडिगो       एयर इंडिया
25 मई      3190         3290
26 मई      2666         2975
27 मई      2474         2975
28 मई      2474         3290
29 मई      2474         3290
30 मई      2666         2975
31 मई      2474         2975

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.