Move to Jagran APP

म्यूजियम नहीं, राम मंदिर चाहिए : डॉ.तोगड़िया

इलाहाबाद : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद (एएचपी) गठन करने वाले डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने बुधवार को प्रयाग में भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम का म्यूजियम नहीं, राम मंदिर चाहिए। आरोप लगाया कि राम के साथ भाजपा की केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रही है। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव के पहले देश में तीसरा विकल्प सामने होगा। मंगलवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन कर प्रयाग पहुंचे डॉ. तोगड़िया पूरे फॉर्म में थे। पत्रकारों से चर्चा में बोले, इस बार राम मंदिर पर जुमलेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार, बैंक खातों में 15 लाख रुपये, पाकिस्तान को सबक और किसानों की कर्जमाफी की बात जुमला ही साबित हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 06:05 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 06:05 AM (IST)
म्यूजियम नहीं, राम मंदिर चाहिए : डॉ.तोगड़िया

इलाहाबाद : हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद (एएचपी) गठन करने वाले डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने बुधवार को प्रयाग में भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम का म्यूजियम नहीं, राम मंदिर चाहिए। आरोप लगाया कि राम के साथ भाजपा की केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रही है। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव के पहले देश में तीसरा विकल्प सामने होगा।

loksabha election banner

मंगलवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन कर प्रयाग पहुंचे डॉ. तोगड़िया पूरे फॉर्म में थे। पत्रकारों से चर्चा में बोले, इस बार राम मंदिर पर जुमलेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार, बैंक खातों में 15 लाख रुपये, पाकिस्तान को सबक और किसानों की कर्जमाफी की बात जुमला ही साबित हुई है। उनका कहना था कि भाजपा ¨हदुओं के बल पर है, ¨हदू समाज भाजपा के बलबूते पर नहीं जीता। अपनी आगामी योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि वह देश के 20 करोड़ ¨हदुओं को एएचपी से जोड़ेंगे। एक हजार पूर्णकालिक कार्यकर्ता, एक लाख लोगों के साथ 20 करोड़ ¨हदुओं तक जाएंगे। एएचपी, ¨हदुओं के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक अधिकारों के लिए विश्वव्यापी लड़ाई लड़ेगा। संकेत दिया कि इसी साल अक्टूबर तक वह बड़ा फैसला लेंगे। यह राजनीतिक दल के रूप में भी हो सकता है। बकौल डॉ. तोगड़िया, ¨हदू समाज एक है, मगर नेताओं ने विश्वासघात किया है।

10 फ्रंटल संगठन भी: डॉ.तोगड़िया ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद (एएचपी) में 10 फ्रंटल संगठन होंगे। राष्ट्रीय बजरंग दल, युवतियों के लिए ओजस्विनी, महिलाओं के लिए राष्ट्रीय महिला परिषद, किसानों के लिए राष्ट्रीय किसान परिषद, मजदूरों के लिए राष्ट्रीय मजदूर परिषद, छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्र परिषद, व्यापारी परिषद, एडवोकेट फोरम और गरीब ¨हदुओं के स्वास्थ्य के लिए इंडिया हेल्थ लाइन फ्रंटल संगठन होंगे।

..तो अयोध्या कूच करेंगे: एएचपी अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर की मांग सरकार पूरी नहीं करती है तो अगली बार हिंदू सरकार के नारे के साथ मैदान में उतरा जाएगा। वह ¨हदुओं के साथ अयोध्या कूच करेंगे। बताया कि उन्होंने श्रीराम जन्म स्थान मंदिर विधेयक 2018 सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ताओं से बनवाया है। एएचपी का मांग पत्र भी तैयार है।

विहिप से उनका नाता तुड़वाया गया: एक सवाल के जवाब में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विहिप उनकी धड़कन थी, सांस थी। उन्होंने 32 वर्ष इस संगठन में काम किया। उन्होंने विहिप से नाता नहीं तोड़ा बल्कि उनसे नाता तुड़वाया गया। किसने नाता तुड़वाया? इस पर उनका जवाब था कि सत्ता के मदमस्तों ने। कहा कि उन्हें राम मंदिर के मुद्दे पर मौन रहने के लिए कहा गया, जब वह चुप नहीं हुए तो साजिशें रची जाने लगीं।

मोदी-शाह ने खाया है हमारा नमक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि दोनों उनके घर आते थे। दोनों ने कई बार उनके घर पर भोजन खाया है। इससे आगे उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.