Move to Jagran APP

नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठाया, भड़के कांग्रेसी

इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आई बालसन चौराहे पर स्थापित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठाने पर हंगामा हो गया। कांग्रेसी समेत कई संगठनों के लोग भड़क गए और विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा को जिस तरह से बोरे में लपेटकर, गले में रस्सा बांधा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 02:14 PM (IST)
नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठाया, भड़के कांग्रेसी
नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठाया, भड़के कांग्रेसी

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आई बालसन चौराहे पर स्थापित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठाने पर हंगामा हो गया। कांग्रेसी समेत कई संगठनों के लोग भड़क गए और विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा को जिस तरह से बोरे में लपेटकर, गले में रस्सा बांधकर क्रेन से उठाकर अपमानजनक तरीके से स्थानांतरित किया गया इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

loksabha election banner

बालसन चौराहे पर पंडित नेहरू व महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण पंडित नेहरू की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने उसी पार्क में दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। गुरुवार को प्रतिमा को बोरे में लपेटकर, गर्दन में रस्सी बांधकर स्थानांतरित किया गया। इसकी जानकारी जैसे की कांग्रेस व समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को हुई वहां सैकड़ो लोग एकत्र हो गए। प्रदर्शन व हंगामा भी किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस नेता संजय तिवारी व मुकुंद तिवारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। इसी पार्क में लगी दूसरे प्रतिमा को छुआ तक नहीं गया। इससे लगता है कि जानबूझकर नेहरू का अपमान किया जा रहा है। इस मामले की जांच की मांग की है। वर्जन

प्रतिमा शिफ्ट की गई है

बालसन चौराहे पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को उसी पार्क में शिफ्ट किया गया है, जिसमें प्रतिमा पहले लगी थी। पूर्व में प्रतिमा जहां लगी थी, वह रोड चौड़ीकरण में आ रही थी, जिसकी वजह से उसे शिफ्ट किया गया।

सुशील कुमार चौबे, जोनल अधिकारी एडीए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.