Move to Jagran APP

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल यादव का Allahabad University छात्रसंघ बहाली को समर्थन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि छात्रों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार को दबाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन संवादहिनता छोड़े और आंदोलनकारियों से वार्ता करके छात्रों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छात्रसंघ को बहाल करके उनके गौरव को ससम्मान वापस लौटा दे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 11:23 AM (IST)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बाहाली को समर्थन दिया है। शिवपाल में छात्रनेता अजय यादव सम्राट से वीडियो काल के माध्यम से बात की। उन्‍होंने इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में इसे लेकर हो रहे आंदोलन का पूरा मामला जाना। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन संवादहीनता छोड़े।

loksabha election banner

389 दिन से जारी है छात्रों का अनशन जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में 389 दिन से अनशन जारी है। इसकी अगुवाई छात्रनेता अजय यादव सम्राट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक विश्वविद्यालय के एक भी प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से वार्ता करने नहीं पहुंचे।

शिवपाल ने वीडियो काल से जाना पूरा वाकया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने वीडियो काल के माध्यम से आंदोलन का समर्थन दिया। आंदोलनरत छात्रों से वार्ता की विश्वविद्यालय के खामियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति कि नर्सरी है। छात्रों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार को दबाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन संवादहिनता छोड़े और आंदोलनकारियों से वार्ता करके छात्रों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छात्रसंघ को बहाल करके उनके गौरव को ससम्मान वापस लौटा दे।

आज तिरंगा फहराने का लिया है फैसला

अनशनकारियों ने एक प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें यह कहा गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनशनकारी, अनशनस्थल पर ही ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वह अपनी बातों को मजबूती से रखेंगे।

इन छात्रों का भी अनशन को समर्थन

अनशन को काफी छात्रों का भी समर्थन मिल रहा है। इसमें समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, जिया कोनैन रिजवी, आशुतोष गुड्डू, नवनीत यादव, हरेंद्र यादव, मसूद अंसारी, राहुल पटेल, हरिकेश हैरी, यशवंत यादव, अभिषेक यादव, प्रकाश सिंह कुंडा, आकाश विक्रम सिंह, आशीष प्रताप, आदित्य यादव, अक्षित यादव,गोलू पासवान आदि लोग शामिल हैं। इनका कहना है यदि कोई फैसला जल्द नहीं लिया जाता है तो वह आंदोलन की राह पकड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.