Move to Jagran APP

BJP अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा... पार्टी के साथ अनुसूचित जाति का 50 प्रतिशत वोट

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालजी सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आदिवासी अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया है। बिना भेदभाव दलित समाज के लोग अब योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 09:58 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी सिंह आर्य ने प्रयागराज में दिया बड़ा बयान दिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी सिंह आर्य ने प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग छह महीने पहले हुए चुनाव में जो वोट 13 प्रतिशत मिलता था, वह बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है। दावा किया कि अनुसूचित जाति के 50 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं। दलित समाज आदिवासी समाज के वोट लोग लेकर सत्ता में आते थे लेकिन कभी कुछ दिए नहीं।

loksabha election banner

पीएम की गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालजी सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आदिवासी, अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया है। बिना भेदभाव दलित समाज के लोग अब योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। यही वजह है कि यह वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ता चला जा रहा है। यह भी दावा किया कि एक साल पहले हुए बंगाल के चुनाव में 70 प्रतिशत आदिवासी वोट बीजेपी को मिले थे। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने दलित आदिवासी समाज के तीन हजार से अधिक घरों को जलाने का कार्य किया है। इसमे दो राय नहीं कि बंगाल में आदिवासी दलितो के साथ मारने-पीटने और दुष्कर्म की घटनाएं की गईं। जब कि देशभर में बीजेपी ने एससी एसटीको संबल दिया यही वजह है कि पार्टी का वोट बढ़ रहा है।

षड्यंत्र करने के कारण जनता दल यू, कांग्रेस व अन्य दलों का शटर गिर गया : भाजपा नेता लालजी सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा को छोड़कर, कांग्रेस, जनता दल यू, सपा, बसपा सहित अन्य दलों ने पिछड़ी जातियों के साथ षडयंत्र किया, जिसने उनका शटर गिरता चला गया। जो बचे है उनका भी जल्दी ही गिर जाएगा। दलित किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है। दलित के लिए जो काम करेगा दलित उसके साथ खड़ा होता है।

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया आह्वान : लाल सिंह आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया कि दलितों पिछड़ों के बीच मे जाएं। उनकी समस्याओं को सुने समझें। उनके समाधान के लिए कोशिश करें। सरकारी योजनाओं की रोशनी उन तक पहुंच रही या नहीं इसे भी जानें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत रावत, प्रदेश महामंत्री राम लखन रावत, जमुनापार अध्यक्ष विभव भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज पासी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.