Move to Jagran APP

युवक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी लाश

सहसों/इलाहाबाद : थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव के निकट गुरुवार रात महेंद्र यादव (24) प

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 07:49 PM (IST)
युवक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी लाश

सहसों/इलाहाबाद : थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव के निकट गुरुवार रात महेंद्र यादव (24) पुत्र रामहित की हत्या कर दी गई। हत्यारे कत्ल के बाद लाश हंडिया-कोखराज नेशनल हाईवे के किनारे फेंककर भाग निकले। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ लाश देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची थरवई पुलिस ने छानबीन की। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कत्ल के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

loksabha election banner

फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित कनौजा कला गांव निवासी महेंद्र किसानी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपनी ससुराल नवाबगंज गया था। इसके बाद रात में ही घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और फिर धारदार हथियार से प्रहार करके मार डाला। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो शव से थोड़ी दूर पर ही उसकी बाइक गिरी पड़ी थी। उसमें चाभी लगी थी और बंपर भी टूटा था। मृतक की तलाशी ली गई तो उसके जेब में मोबाइल मिला, लेकिन पैसे गायब थे। मोबाइल के जरिए युवक के बारे में कई घंटे तक पता लगाया जाता रहा। दोपहर बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि हालात देखकर शुरूआत में पुलिस मान रही थी कि युवक हादसे का शिकार हुआ था। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ होगी। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि गांव में कुछ लोगों से चार माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद में कत्ल की आशंका जताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं महेंद्र की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.