कचरे से खाद बनाकर आमदनी बढ़ाएगी प्रतापगढ़ की नगर पालिका, यह है तैयारी
प्रतापगढ़ शहर से निकलने वाले कचरे को एमआरएफ सेंटर पर एकत्रित किया जा रहा है। सूख कचरे से प्लास्टिक रबर आदि को अलग किया जाएगा। इसके बाद सूखे व गीले कचरे की खाद बनाई जाएगी। इसके माध्यम से नगर पालिका अपनी आय बढ़ाएगी।
प्रतापगढ़, जेएनएन। नगर पालिका के महुली में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसेल्टी) सेंटर का निर्माण हो रहा है। छह बीघे में बन रहे इस सेंटर पर शहर से निकलने वाले सूखा व गीले कचरे को जुटाया जाएगा। सूखा कचरे से निकलने वाले प्लास्टिक सहित अन्य को अलग किया जाएगा। बाद में उसे बेचा जाएगा। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जो किसानों को सस्ते दाम पर मुहैया कराया जाएगा। इससे नगर पालिका की आय भी होगी।
नगर पालिका प्रशासन का यह है दावा
सेंटर बनाने में करीब 35 लाख रुपये खर्च आ रही है। एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए जुलाई माह में कागजी कोरम पूरा किया गया। अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू हो गया। वैसे तो छह माह में काम पूरा किया जाना है। वहीं नगर पालिका प्रशासन यह दावा कर रही है कि 15 अक्टूबर तक काम पूरा करा दिया जाएगा। नगर पालिका स्वयं इसका निर्माण करा रही है।
ईओ कहते हैं
ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर से निकलने वाले कचरे को एमआरएफ सेंटर पर एकत्रित किया जा रहा है। सूख कचरे से प्लास्टिक, रबर आदि को अलग किया जाएगा। इसके बाद सूखे व गीले कचरे की खाद बनाई जाएगी।
बोलीं, नगर पालिका अध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह कहती हैं कि एमआरएफ सेंटर से किसानों को खाद बाजार से सस्ते दाम पर दी जाएगी। इससे होने वाली आय से नगर का विकास किया जाएगा। खाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।