Move to Jagran APP

डॉ. शशिकांत प्रभारी, संत प्रसाद को सांसद रीता जोशी के जनसंपर्क का जिम्मा Prayagraj News

डॉ. शशिकांत तिवारी इलाहाबाद संसदीय सीट की सांसद रीता जोशी के लोकसभा प्रभारी बने हैं। वहीं संत प्रसाद पांडेय को जनसंपर्क एवं कैंप कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 10:13 AM (IST)
डॉ. शशिकांत प्रभारी, संत प्रसाद को सांसद रीता जोशी के जनसंपर्क का जिम्मा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने डॉ. शशिकांत तिवारी को अपना लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। इनके साथ संत प्रसाद पांडेय को जनसपंर्क एवं कैंप कार्यालय के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। अभिषेक शुक्ला को प्रशासनिक कार्य एवं मीडिया कार्य का दायित्व सौंपा गया है। 

loksabha election banner

 सांसद के आवास पर हुई बैठक 

डॉ. रीता के आवास पर हुई भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में संसदीय क्षेत्र में सकुशल संचालन के लिए भाजपा पदाधिकारियों के साथ विकास कार्य में तेजी लाने, क्षेत्र की समस्याओं और सांसद की तरफ से जनसंपर्क करने आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, विधायक राजमणि कोल, रूप नारायण मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, अखिलेश पटेल आदि थे। 

भाजपा महिला मोर्चा की दाधिकारियों का सम्मान 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन वात्सल्य सभागार में किया गया। समारोह में नए प्रयोग के तौर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को बूथ पर जिम्मेदारी देने की राष्ट्रीय योजना के तहत समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वाह करने पर स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 15 जिले की पदाधिकारियों से चुनाव के अनुभव भी साझा किए। 

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में देश की आधी आबादी की अहम भूमिका रही है जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनीता सिंह ने किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू पांडे, बबिता पटेल, रीना तिवारी, माया द्विवेदी, सौम्या मिश्रा, आकांक्षा सोनकर, अंजली गोस्वामी, शिखा रस्तोगी आदि थीं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.