Move to Jagran APP

Shri Ram temple in Ayodhya : मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान कार्यालय खुला, मकर संक्रांति से होगी शुरूआत

प्रांत प्रचारक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सहयोग लें। यह मंदिर किसी व्यक्ति विशेष जाति धर्म या क्षेत्र के लोगों का नहीं है। श्री राम का मंदिर पूरे भारतवर्ष का है। इसे जितना भव्य बनाएंगे हमारी धर्म ध्वजा उतनी ऊंची होगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM (IST)
Shri Ram temple in Ayodhya : मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान कार्यालय खुला, मकर संक्रांति से होगी शुरूआत
दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से धन संग्रह अभियान शुरू होने जा रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से धन संग्रह अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को किदवई नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय कार्यालय खोला गया। इसकी शुरुआत हवन पूजन से हुई। मुख्य यजमान प्रांत प्रचारक रमेश रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों को जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी भी सौपी गई।

loksabha election banner

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आहवान

प्रांत प्रचारक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सहयोग लें। यह मंदिर किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म या क्षेत्र के लोगों का नहीं है। श्री राम का मंदिर पूरे भारतवर्ष का है। यह हम सभी की अस्मिता का प्रतीक है। इसे जितना भव्य बनाएंगे हमारी धर्म ध्वजा उतनी ऊंची होगी। यही वह वक्त है जब हम अपने गौरव पर जमी धूल को फिर से झाड़कर चमकदार बना सकते हैं। प्रांत प्रचारक ने कहा कि कहा एक भी हिंदू छूटा तो अध्यात्मिक चक्र टूटा। इस बात को हमेशा ध्यान रखें। श्री राम धर्म के मूॢतमान स्वरूप है। वे राष्ट्र की आत्मा है। अपना कर्तव्य समझकर समर्पण के लिए सभी आगे आएं। अपने परिचितों संबंधियों को भी इस कार्य में साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि धन संग्रह के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन आए हैं। इससे अधिक सहयोग देने वालों को रसीद दी जाएगी। जो भी धन एकत्र किया जाएगा उसे चौबीस घंटे के भीतर निकट के बैंक में भी जमा कराया जाएगा। धन संग्रह के लिए पूरे महानगर में टोलियां निकलेंगी। एक टोली में कम से कम तीन सदस्य होंगे। प्रयास यह भी होगा कि प्रत्येक टोली में एक महिला सदस्य भी हो। यह देश का महा अभियान बनने वाला है। इस अवसर पर प्रांत के सह अभियान प्रमुख नागेंद्र जायसवाल, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, अभियान प्रमुख अजय गुप्ता, शारीरिक प्रमुख गजेंद्र, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, प्रेम सागर, डॉ. एसपी सिंह लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.